केंद्र में IAS अफसरों की बड़ी तैनाती: सहकारिता, पेट्रोलियम और MSME मंत्रालयों में पदस्थापना
रायपुर : केंद्र सरकार ने अलग-अलग मंत्रालयों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारियों की नई तैनाती की है। कई वरिष्ठ अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) के तहत मंत्रालयों में सचिव और निदेशक पदों पर नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार, 2009 बैच के IRS अधिकारी विनय शील गौतम को राजस्व विभाग की अनुशंसा पर सहकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली में निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें केंद्रीय स्टाफिंग योजना (Central Staffing Scheme) के तहत पांच साल या अगले आदेश तक इस पद पर कार्यरत रहने का प्रावधान है। आदेश में कहा गया है कि वे तत्काल अपना कार्यभार ग्रहण करें।
वहीं, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने भूपिंदर कुमार (IAS, AGMUT: 2011) को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, दिल्ली में निदेशक नियुक्त किया है। वे भी केंद्रीय स्टाफिंग योजना के अंतर्गत पांच वर्ष या अगले आदेश तक अपनी सेवाएं देंगे।
इसके अलावा, देबाश्री मुखर्जी (IAS, AGMUT: 1991) को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें सुभाष चंद्र लाल दास (IAS, AGMUT: 1992) के अवकाश अवधि 8 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक के लिए दी गई है।


शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान