पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के घर पर फायरिंग, घटना में कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दीर जिले में स्थित पैतृक घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल नसीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबला खेल रहे हैं और उन्होंने हमले की जानकारी के बाद टीम के साथ रहने का फैसला लिया है।
नसीम के पैतृक घर के बाहर गोलीबारी
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि नसीम के करीबी एक सूत्र ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। सूत्र ने कहा, 'नसीम और उनके परिवार के अधिकांश सदस्य अब इस्लामाबाद में रहते हैं लेकिन लोअर दीर में उनके कुछ करीबी रिश्तेदार हैं जो उनके पैतृक घर पर रहते हैं।'
टीम के साथ बने रहने का फैसला
उन्होंने कहा कि नसीम ने अपने परिवार से बात करने के बाद आश्वासन दिया कि घटना की जांच की जा रही है और उन्हें अपने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सूत्र ने कहा, 'इसके बाद नसीम ने आज पहला मैच खेलने वाली टीम के साथ बने रहने का फैसला किया।' पाकिस्तान टीम के कई खिलाड़ी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से आते हैं जहां उत्तरी इलाकों में सुरक्षा बल अक्सर आतंकवादी हमलों से जूझते रहते हैं। उत्तरी इलाके कबायली झगड़ों के लिए भी जाने जाते हैं।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने