ट्रेन में हड़कंप, AC-1 कोच में अलार्म बजते ही मची भगदड़, जानिए क्या हुआ"
Maihar News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से जबलपुर के लिए जाने वाली रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्स्प्रेस में बुधवार को भगदड़ मच गई. यह भगदड़ सुबह करीब 8.30 बजे मची, जिसके बाद यात्रियों को मैहर जिले के झुकेही स्टेशन पर उतारा गया. जानकारी के मुताबिक ट्रेन के AC-1 में अचानक अलार्म बजने लगा था, जिसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
रीवा-जबलपुर इंटरसिटी में भगदड़
रीवा से जबलपुर की ओर जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन में 12 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे उस वक्त यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई, जब ट्रेन के AC-1 कोच में लगा अलार्म अचानक बजने लगा. इतना ही नहीं यात्रियों के लिए सुरक्षित बोगी से नीचे उतरने के निर्देश भी जारी होने लगे. यह अनाउंसमेंट सुन यात्री तत्काल अपना सामान लेकर मैहर जिले झुकेही स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतर गए. इसी दौरान मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने परीक्षण के बाद जांच शुरू कर दी है.
कोच से निकला दिखा धुआं
यात्रियों ने बताया कि इंटरसिटी ट्रेन सुबह तकरीबन 8:30 बजे जैसे ही झुकेही स्टेशन में पहुंची तभी अचानक ट्रेन के एसी कोच में लगा अलार्म बजने लगा. साथ ही सूचना जारी होने लगी कि सभी यात्री इस कोच को सुरक्षित खाली कर दें. कोच में अचानक धुआं निकलने लगा है. यह निर्देश सुन यात्री बोगी से नीचे उतर गए.
करीब 20 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
यात्रियों के नीचे उतरने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने परीक्षण किया. वहीं, ट्रेन करीब 20 मिनट तक झुकेही स्टेशन पर खड़ी रही.
अज्ञात यात्री ने की बदमाशी
जांच के दौरान पाया गया कि किसी अज्ञात यात्री ने बदमाशी की है. किसी यात्री ने अलार्म के आसपास धुआं उत्पन्न कर दिया, जिससे अलार्म बजने लगा. परीक्षण के बाद फिर यात्रियों को कोच में बैठाया गया, जिसके बाद ट्रेन जबलपुर के लिए रवाना हुई. फिलहाल रेलवे पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और बदमाशी करने वाले यात्री की भी तलाश की जा रही है.

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने