Hill Station नहीं, फिर भी मजेदार ट्रिप! नोएडा के पास 5 शांत वीकेंड डेस्टिनेशन
वीकेंड आते ही नोएडा और आसपास के लोग अक्सर पहाड़ों की तरफ रुख कर लेते हैं, लेकिन बरसात या भारी भीड़ के चलते कई बार पहाड़ों का सफर मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी ऐसी ही स्थिति में फंसे हैं और थोड़ी शांति और सुकून पाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है- नोएडा से ज्यादा दूर जाए बिना भी आप शानदार वीकेंड ट्रिप का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसी दिलचस्प जगहों के बारे में, जो 150 किलोमीटर की दूरी में ही बसी हैं और हर मूड के हिसाब से परफेक्ट हैं।
मथुरा और वृंदावन
नोएडा से महज 100 किलोमीटर दूर मथुरा, भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के तौर पर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां के घाट, मंदिर और गलियां हर किसी को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव देती हैं। वहीं, वृंदावन का जादू भी कम नहीं है, बांके बिहारी मंदिर और इस्कॉन मंदिर जैसे स्थल भक्तों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। अगर आप शांति और भक्ति से भरी वीकेंड ट्रिप चाहते हैं, तो मथुरा-वृंदावन से बेहतर जगह नहीं।
भरतपुर बर्ड सेंचुरी
अगर आपको पक्षियों की चहचहाहट और हरियाली का आनंद लेना पसंद है, तो भरतपुर बर्ड सेंचुरी जरूर जाएं। यह स्थल यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है और यहां हर साल सैकड़ों प्रवासी पक्षी आते हैं, जिनमें साइबेरियन क्रेन भी शामिल है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक नजारे वीकेंड को तरोताजा बना देते हैं।
नीमराना
नोएडा से लगभग 100 किलोमीटर दूर नीमराना का किला युवाओं और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी ख्वाब से कम नहीं है। 15वीं सदी का यह भव्य किला अब एक हेरिटेज होटल है, जहां आपको राजसी ठहराव के साथ-साथ जिप-लाइनिंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा भी मिलता है।
दमदमा झील
हरियाणा में स्थित दमदमा झील वीकेंड पिकनिक के लिए शानदार विकल्प है। 3,000 एकड़ में फैली यह झील नौकायन, कायाकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए मशहूर है। यहां का शांत पानी और प्राकृतिक दृश्य पहाड़ों जैसी ही सुकूनभरी फीलिंग देते हैं, वो भी बिना लंबी यात्रा किए।
आगरा
नोएडा से करीब 150 किलोमीटर दूर आगरा का नाम सुनते ही सबसे पहले ताजमहल याद आता है, जो दुनिया के सात अजूबों में शामिल है, लेकिन आगरा सिर्फ ताजमहल तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां आप भव्य आगरा किला और इतिमाद-उद-दौला का मकबरा भी देख सकते हैं, और हां यहां के मशहूर मुगलई व्यंजनों का स्वाद लिए बिना ट्रिप अधूरी मानी जाती है।
अगर आप सोचते हैं कि वीकेंड ट्रिप का मजा सिर्फ पहाड़ों में है, तो ये जगहें आपकी सोच बदल देंगी। नोएडा के पास मौजूद ये डेस्टिनेशन न सिर्फ आसान और किफायती ऑप्शन हैं, बल्कि हर मूड के लिए एकदम फिट हैं।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव