भरूच में दवा फैक्ट्री में हादसा, बॉयलर फटने से भड़की आग, दो की जलकर मौत
भरूच: गुजरात (Gujrat) के भरूच (Bharuch) में एक दवा फैक्टरी (Pharmaceutical Factory) में बड़ा हादसा हुआ है. सायखा स्थित गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) क्षेत्र में दवा फैक्टरी में बॉयलर फटने (Boiler Exploded) के बाद भीषण आग (Fire) लग गई. इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया है.
भरूच के जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब ढाई बजे हुआ, जब फैक्टरी के अंदर चल रहे बॉयलर में अचानक जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी इमारत क्षणभर में धराशायी हो गई और फैक्टरी के अधिकांश हिस्से में आग फैल गई. धमाके की आवाज आसपास के इलाकों तक सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. डीएम के मुताबिक, अधिकतर कर्मचारी विस्फोट के तुरंत बाद बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन दो मजदूर अंदर फंस गए और जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई. राहत दलों ने आग बुझने के बाद दोनों के शव मलबे से बरामद किए.
घटना में घायल हुए करीब 20 कर्मचारियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकतर घायलों को मामूली जलन या चोटें आई हैं और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं, फैक्टरी के कुछ कर्मचारियों ने दावा किया है कि हादसे के बाद एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसे मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव