सतना जिले में बेकाबू होकर नदी में गिरी कार… ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की मौत
सतना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सतना जिले (Satna district) में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवा डॉक्टर (Young Doctor) की मौत हो गई है। उचेहरा सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉ. शशांक सेठिया (Dr. Shashank Sethia) अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी उनकी कार ऊचेहरा के बरुआ नदी के एक पुराने पुल से बेकाबू होकर नीचे गिरी है।
दरअसल यह पूरा हादसा सुबह करीब 11 बजे ऊंचेहरा के बरुआ तिराहे के पास हुआ है। जब डॉ. शशांक सेठिया उचेहरा अस्पताल जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वे पुराने पुल पर पहुंचे, उनकी कार अनियंत्रित हो गई और पुल के उस हिस्से से नदी में जा गिरी है। कार को नदी में डूबते देख, स्थानीय ग्रामीण काशी दीन मल्लाह, संतोष वर्मा और मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल रामकरण प्रजापति व एएसआई एसएन उपाध्याय तुरंत नदी में कूद गए। इन लोगों ने अदम्य साहस दिखाते हुए कार को किनारे तक खींचा और डॉ. शशांक को बाहर निकाला है।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे थम गई सांसे
जब डॉ. शशांक को बाहर निकाला गया, तब वे बेहोश थे। उन्हें फौरन गंभीर हालत में उचेहरा अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, सतना ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई है।
दिवाली से पहले पिता ने बेटे को गिफ्ट की थी कार
डॉ. शशांक सेठिया उचेहरा के ही रहने वाले थे और एक रिटायर्ड शिक्षक अरुण गुप्ता के बेटे थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे शशांक (28) की अभी शादी भी नहीं हुई थी। उन्होंने लगभग एक साल पहले ही उचेहरा सरकारी अस्पताल में जॉइन किया था। जिस कार से यह हादसा हुआ, वह बिल्कुल नई थी और दिवाली से पहले ही उनके पिता ने उन्हें गिफ्ट की थी।

असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव