IAF के विमान दुबई में दिखाएंगे ताकत, रक्षा राज्यमंत्री की कई कंपनियों से हाई-लेवल मीटिंग
नई दिल्ली। वायुसेना उप-प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने सोमवार उम्मीद जताई कि दुबई एयर शो, 2025 में विदेशी खरीदार हल्के लड़ाकू विमान तेजस में जबर्दस्त रुचि दिखाएंगे।
इस एयर शो का आयोजन अल मकतूम हवाई अड्डे पर 17 से 21 नवंबर तक किया जा रहा है। इंडिया पवेलियन में बोलते हुए एयर मार्शल तिवारी ने कहा कि इस एयर शो में भारत की भागीदारी दोनों देशों के बीच कई स्तरों पर बढ़ते रक्षा सहयोग को दर्शाती है।
पहले भी भाग ले चुका है तेजस
उन्होंने बताया कि यूएई अधिकारियों के अनुरोध पर तेजस और सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम को यहां भेजा गया है। हमारा उनके साथ रणनीतिक और सेवा दोनों स्तरों पर बहुत अच्छा सहयोग है। तेजस पहले भी यहां आ चुका है और इसमें भाग ले चुका है। इसमें लोगों की रुचि जबर्दस्त थी। हमें उम्मीद है कि इस वर्ष का प्रदर्शन न केवल स्थानीय लोगों की, बल्कि विजिटर्स की भी बड़ी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
200 तेजस विमान खरीदेगी भारतीय वायुसेना
उप-प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना लगभग 200 तेजस विमान खरीद रही है और इतने बड़े पैमाने पर विमानों का शामिल होना भी अंतरराष्ट्रीय साझीदारों के लिए मजबूत संदेश है। उन्हें यकीन है कि इससे यहां भी काफी रुचि पैदा होगी।
दुबई एयर शो का आयोजन हर दो वर्ष में किया जाता है और इसे दुनिया के प्रमुख एयरोस्पेस आयोजनों में से एक माना जाता है। इसमें 150 देशों से 1,500 से अधिक एग्जीबिटर्स और 1,48,000 से अधिक उद्योग विशेषज्ञ भाग लेते हैं। हिस्से लाने वालों में बाम्बार्डियर, दासौ एविएशन, एम्ब्रेयर, थेल्स, एयरबस, लाकहीड मार्टिन और कैलिडस जैसी वैश्विक विमानन कंपनियां शामिल होती हैं।

CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह