छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड: शीतलहर की चेतावनी, जानिए किन जिलों में है अलर्ट और क्या है आगे का पूर्वानुमान?
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड बढ़ते जा रही है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर का जारी किया है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 24 घंटों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-4°C की क्रमिक बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
सरगुजा संभाग में शीत लहर का कहर
प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.3°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया, सरगुजा संभाग में बर्फीली हवाओं की वजह से कई स्थानों पर शीत लहर देखने को मिली.
इन जिलों मे अलर्ट जारी
सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो पॉकेट में भी शीतलहर चल सकती है. इसके अलावा राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, जशपुर और बलरामपुर सहित कुल 13 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर यानी कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है.
बारिश के आसार नहीं
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं और अगले 48 घंटों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
नवंबर में बना ठंड का नया रिकॉर्ड
नवंबर महीना छत्तीसगढ़ में आमतौर पर ठंड की शुरुआत का समय होता है, लेकिन मौसम विभाग के रिकॉर्ड बताते हैं कि कभी यह महीना कड़कड़ाती ठंड लेकर आया तो कभी तेज गर्मी और बारिश का गवाह भी रहा.
मौसम विज्ञान केंद्र के पुराने आंकड़ों के अनुसार 2 नवंबर 1935 को अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6°C दर्ज किया गया था. वहीं, 22 नवंबर 1883 को सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3°C दर्ज हुआ था जो अब तक नवंबर महीने की सबसे ठंडी रात मानी जाती है.

88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज