राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबिकापुर में, जनजाति गौरव दिवस समारोह में करेंगी शिरकत - जानिए कार्यक्रम की खास बातें!
CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर में जनजतीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी. समारोह पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा. इस आयोजन की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
दिल्ली एयरपोर्ट से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 8.10 बजे झारखंड के झारसुगुड़ा के लिए उड़ान भरेंगी. सुबह 9.50 बजे झारसुगुड़ा के वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुबह 11.10 बजे सरगुजा के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगी. सुबह पीजी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस दौरान राष्ट्रपति मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हदजोड़ सम्मान योजना और मुख्यमंत्री जनजातीय अखरा विकास योजना को लॉन्च करेंगी. दोपहर 12.40 बजे अंबिकापुर से वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी.
2 हजार जवान तैनात रहेंगे
राष्ट्रपति के आगमन के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. अंबिकापुर में सुरक्षा में पुलिस के दो हजार जवान तैनात रहेंगे. सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. इसके साथ ही घड़ी चौक, आकाशवाणी चौक, गांधी चौराहा और कलेक्ट्रेट चौक पर बेरिकेडिंग की जाएगी. कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है. कार्यक्रम को मद्देनजर रखते हुए कई स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है.
CM साय भी करेंगे शिरकत
इस कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे.

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत