25 किलो वजन कम किया सपना चौधरी ने, पोस्ट प्रेग्नेंसी फिटनेस का राज खुला
हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी( Sapna Choudhary) इन दिनों बैक टू बैक सॉन्ग लेकर आ रही है। उनके हरियाणवी गाने जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए सपना चौधरी के गानों को जनता खूब प्यार दे रही है। इसी वजह से सपना चौधरी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में सपना चौधरी ने पोस्ट-प्रेग्नेंसी काफी वेट लॉस किया है। सपना चौधरी ने दूसरा बेबी होने के बाद अपना 25 किलो वजन कम किया है। सपना चौधरी ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि प्रेग्नेंसी में उनका काफी वजन बढ़ गया था। जिसे उन्होंने धीरे-धीरे कम किया है।
डान्सर सपना चौधरी को साल 2024 में दूसरा बेटा हुआ था। उसके जन्म के बाद डान्सर का वजन काफी बढ़ गया था। हालांकि इससे पहले भी कई बार सपना चौधरी अपना वजन कम कर चुकी हैं। लेकिन बेबी के बाद उनके शरीर में काफी बदलाव आया और उन्होंने अपनी सेहत को ठिक करने के लिए जिम जॉइन की। सपना चौधरी ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि डाइटिंग के दौरान उन्हें घास-फूस यानि केवल डाइट वाले खाने पर जीना पड़ता है। सपना ने कहा था कि मुझे ये तक याद नहीं कि मैंने आखिरी बार रोटी कब खाई थी। सपना चौधरी ने अपनी डाइट के बारे में बात करते हुए कहा कि वह केवल सलाद, प्रोटीन शेक, फल-सब्जियां खाकर ही रहती थी। ये बहुत बोरिंग लगता था।
सपना चौधरी का फेवरेट फूड
अपने चीट मील और फेवरेट स्नैक पर बात करते हुए सपना चौधरी ने बताया कि वह चीट मील में पिज्जा खाना पसंद करती हैं। साथ ही उन्हें रेनबो केक बहुत पसंद है। जब भी कुछ अच्छा खाने का मन करता है तो वह केक खा लेती है। बता दें कि एक्ट्रेस ने करीब 25 किलो वजन कम किया है। उनका ये बदलाव साफ नजर आता है। फैंस उनकी फिटनेस को देखकर यही बात पूछते हैं कि उनकी सेहत का क्या राज है।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह