लाफ्टर शेफ्स 3 का धमाका: हंसी के साथ स्वाद का तड़का, जानिए कब और कहां देखें
कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स अपने तीसरे सीजन के साथ वापस आ रहा है. इस शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. कुछ समय पहले ही शो का दूसरा सीजन खत्म हुआ था जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था और तीसरे सीजन की डिमांड करना भी शुरू कर दिया था. ऑडियंस की डिमांड पर तीसरा सीजन भी आ रहा है. लाफ्टर शेफ्स 3 कब और कहां शुरू होने वाला है आइए आपको बताते हैं|
लाफ्टर शेफ्स 3 में पुराने के साथ कई नए सेलेब्स भी नजर आने वाले हैं जो शो में और धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं. लाफ्टर शेफ्स 3 के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं जिसमें सेलेब्स खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इन्हें देखकर लोगों को शो का इंतजार नहीं हो रहा है|
कब और कहां होगा शुरू
लाफ्टर शेफ्स 3 की बात करें तो ये 22 नवंबर यानी आज से शुरू होने जा रहा है. ये शो शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर आएगा. टीवी के बाद इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. जो लोग टीवी पर इसे मिस कर देते हैं वो अगले दिन इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं|
शो में क्या होगा नया
इस बार लाफ्टर शेफ्स में कुछ नया देखने को मिलने वाला है. कृष्णा अभिषेक ने शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि इस बार शो में 2 जोड़ियों में नहीं बल्कि टीम्स में कुकिंग का मुकाबला देखने को मिलेगा. इस सीजन में सभी कंटेस्टेंट्स को 2 टीम्स में बांटा गया है. एक टीम का नाम छुरी और दूसरे का नाम कांटा है. एक टीम में अली, कृष्णा, जन्नत, अभिषेक, समर्थ और कश्मीरा नजर आएंगे. वहीं दूसरी टीम में विवियन, ईशा माल्वीय, ईशा सिंह, एल्विश यादव, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत और देबिना नजर आएंगे. कौन-सी टीम क्या कमाल दिखाती है वो देखना मजेदार होगा. इस सीजन में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य नजर नहीं आने वाले हैं|

'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?