इंदौर में खेलते-खेलते मासूम गिरा पानी की टंकी में, मौत से परिवार में मातम
इंदौर | इंदौर में शुक्रवार को एक हृदय विदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते समय पानी की टंकी में गिरने से एक मासूम बच्चे की जान चली गई. मृतक का नाम ‘लॉकडाउन’ था, जो अहिरखेड़ी निवासी दुर्गेश का पांच वर्षीय पुत्र था. उसका जन्म साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के समय हुआ था, इसी वजह से परिवार ने उसका नाम लॉकडाउन रखा था|
पानी की टंकी में गिरा मासूम
घटना कुंदन नगर के एक खाली पड़े प्लॉट की है, जहां पानी की टंकी बनाई गई थी और उस पर ढक्कन नहीं लगा था. बताया गया कि बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था और खेलते-खेलते किसी तरह उस प्लॉट तक पहुंच गया. टंकी लगभग 7 फीट गहरी थी और करीब 4 फीट तक पानी भरा हुआ था. अचानक वह उसमें गिर पड़ा. काफी देर तक तलाश करने के बाद परिजनों को बच्चा पानी की टंकी में मिला. तुरंत उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं|
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. उपनिरीक्षक बन सिंह जमरा के अनुसार, अब इस बात की पड़ताल की जा रही है कि प्लॉट का मालिक कौन है और टंकी बिना ढक्कन के खुली क्यों छोड़ी गई थी. इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार सदमे में है और क्षेत्र में गम का माहौल छा गया है|

वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब