विधानसभा में हड़कंप...कृषि मंत्री अचानक हुए बेहोश, सदन में अफरा-तफरी का माहौल
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत एक बड़े घटनाक्रम से हुई। सत्र के दौरान कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें चक्कर आने के बाद तुरंत डॉक्टरों की टीम को सदन में बुलाया गया। स्थिति संभालने के लिए विधानसभा की कार्यवाही करीब 10 मिनट के लिए रोकनी पड़ी। मंत्री की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और कई विधायक उनकी कुशलक्षेम जानने पहुंचे।
सत्र में आज दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा प्रस्तावित है—मध्य प्रदेश दुकान एवं स्थापना (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025 और मध्य प्रदेश नगरपालिका (संशोधन) अध्यादेश, 2025। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक इन विधेयकों पर अपने विचार रखेंगे, जिन पर सदन में विस्तृत बहस की संभावना है।
इधर, विपक्ष किसानों के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। अतिवृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद अब तक राहत राशि नहीं मिलने पर कांग्रेस सदन में आवाज बुलंद करेगी। पहले दिन भी नियम 139 के तहत इस मुद्दे पर लंबी बहस हुई थी।
कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक खराब हुई फसलों की तस्वीरें और तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे। मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने आरोप लगाया कि सरकार न कर्जा माफ कर रही है, न फसलों का उचित मूल्य दे रही है। फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को केवल कुछ सौ रुपये मिल रहे हैं, जिसे विपक्ष किसानों के साथ अन्याय करार दे रहा है। कांग्रेस की मांग है कि प्रभावित किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए।

ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!