लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 380 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। ऐसा ब्लू-चिप बैंक शेयरों और विदेशी फंडों की लगातार निकासी के कारण हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 380.02 अंक गिरकर 85,261.88 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 98.3 अंक गिरकर 26,077.45 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में रुपया 32 पैसे टूटकर 89.85 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और इटर्नल सबसे ज़्यादा गिरावट में रहे। वहीं, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस लाभ में रहे।
एशियाई बाजारों में दिखा मिला-जुला हाल
एशियाई बाजारों में, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक नीचे कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 63.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत गिरकर 63.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,171.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,558.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाकर 64.77 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,641.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, बेंचमार्क 452.35 अंक या 0.52 प्रतिशत की छलांग लगाकर 86,159.02 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 27.20 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 26,175.75 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 122.85 अंक या 0.46 प्रतिशत चढ़कर 26,325.80 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”