ग्वालियर खेड़ापति हनुमान मंदिर में अब सिर्फ शालीन कपड़ों में मिलेगी एंट्री
ग्वालियर। ग्वालियर के प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान जी मंदिर में अब केवल मर्यादित और शालीन कपड़े पहनने वाले श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा. यानी कम कपड़े पहनने वाले भक्त मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. मंदिर प्रबंधन ने परिसर में पोस्टर लगाकर साफ कर दिया है कि पूरे और शालीन वस्त्र धारण करने वाले ही दर्शन कर पाएंगे।
आस्था के प्रमुख केंद्रों पर दिए निर्देश
आपको बता दें कि शहर के दो प्रमुख आस्था केंद्रों, खेड़ापति हनुमान मंदिर और बालाजी धाम सरकार में श्रद्धालुओं को शालीन और पूरे वस्त्र पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं. प्रबंधन का कहना है कि आस्था के इन पवित्र स्थलों पर स्कर्ट, मिनी टॉप या कटे-फटे कपड़े पहनकर अक्सर युवा आते हैं, जो मंदिर की गरिमा के प्रतिकूल है. इसी कारण मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को नियमों के पालन के लिए जागरूक करते हुए परिसर में पोस्टर लगाए हैं।
अन्य मंदिर प्रबंधन भी बना सकते हैं नियम
संभावना जताई जा रही है कि अन्य मंदिर प्रबंधन भी इस नियम काे अपना सकते हैं. लोगों द्वारा मंदिर प्रबंधन के इस कदम की सराहना भी की जा रही है, क्योंकि उनका मानना है कि आस्था के केंद्रों पर ऐसे वस्त्र धारण किए जाने चाहिए, जो मन को एकाग्र करने वाले हों, न कि भड़काऊ परिधानों का प्रदर्शन करने वाले हों. इससे वहां का आध्यात्मिक वातावरण भी प्रदूषित होता है।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में