राकेश सिंह ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, भाजपा प्रदेश कार्यालय में 2 घंटे की चर्चा
भोपाल | भोपाल में आज कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के लिए प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और दिलीप अहिरवार भाजपा कार्यालय में बैठे. दोनों मंत्री दोपहर 1:00 बजे से लेकर 3:00 तक कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी. वहीं इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या आवेदन पत्र में लिखकर मंत्रियों को सौंपे है. इस दौरान करीब 2 घंटे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ लगी रही |
कार्यकर्ताओं ने सुनाई अपनी समस्याएं
कार्यकर्ताओं से बातचीत करने पर मालूम हुआ कि उनकी ज्यादातर समस्याएं जमीन और राजस्व से जुड़ी हुई थी. साथ ही कार्यकर्ताओं ने काम लंबे समय से लंबित होने की वजह से प्रशासनिक अधिकारियों की भी शिकायत की है. कुछ कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बताया कि सरकारी विभागों में अधिकारी सुनते नहीं हैं. साथ ही उनके खिलाफ शिकायत भी की है |
एक-एक दिन सभी मंत्री पहुंचेंगे प्रदेश कार्यलय
भाजपा प्रदेश कार्यालय में समस्या सुनने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के अनुसार सभी मंत्री एक-एक दिन भोपाल में प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने बैठ रहे हैं. यह एक संवाद का बेहतर माध्यम है जिससे हम लोग प्रदेश कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं. वहीं अगर कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर आ रहे हैं तो उसे पर तत्काल कार्रवाई करने की कोशिश भी की जा रही हैं |
उन्होंने आगे बताया कि कार्यकर्ताओं के हित में ये नवाचार किया गया है. मेरा मानना है कि अगर मैं मंत्री हूं तो जिम्मेदारी है, किसी भी विषय पर सुनवाई जरूर होनी चाहिए. हम सभी भाजपा के ही कार्यकर्ता है और कभी संगठन में रहकर और कई सरकार में रहकर कार्यकर्ताओं के लिए काम करते रहते हैं |
सीएम भी कर रहे विभागों की समीक्षा
सीएम मोहन यादव भी सरकार के 2 साल पूरे होने पर अलग-अलग विभागों की समीक्षा कर रहे हैं. इसे लेकर PWD मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी से कार्य निभाने का दायित्व मिला हुआ है. काम मंशा के अनुरूप पूरा हो, इसीलिए मुख्यमंत्री समीक्षा कर रहे हैं. हर विभाग का रोडमैप बना है, समीक्षा में मुख्यमंत्री हर विभाग के कामकाज का अपडेट ले रहे मंत्रियों ने कितना काम किया, कितना खरा उतरे, सभी पर चर्चा हो रही. वहीं अगर किसी विभाग के कामकाज में कमी है तो CM से उसे बेहतर करने के लिए मार्गदर्शन मिल रहा |

बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”