लड़कियों पर आपत्तिजनक बयान, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कानूनी शिकंजा
मथुरा | लड़कियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं | मथुरा की सीजेएम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कर ली है | अब इस मामले में उन पर केस चलेगा. इस मामले में जनवरी 2025 में अगली सुनवाई होगी, जिसमें बयान दर्ज होंगे. कुछ महीनों पहले लड़कियों के चरित्र को लेकर अनिरुद्धाचार्य ने आपत्तिजनक बातें कहीं थी |
अक्टूबर में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की ओर से लड़कियों पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर ‘अखिल भारत हिंदू महासभा’ आगरा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने सीजेएम कोर्ट में याचिक दायर की थी. इस पर सुनाई करते हुए सीजेएम ने इसी याचिका को स्वीकार कर लिया है. साथ ही कोर्ट के आदेश के बाद परिवाद दर्ज हो गया है. जिससे अनिरुद्धाचार्य मुश्किलें बढ़ गई है. अब उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है. साथ ही मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद सजा भी सुनाई जाएगी |
जानें क्या है मामला
बता दें कि अक्टूबर में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया वायरल हुआ था. इस वीडियो में उन्होंने बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि आजकल बेटियों की शादी 25 साल में होती है. तब तक वह कई जगह मुंह मार चुकी होती है |इस वीडियो के वायरल होने के बाद अनिरुद्धाचार्य की चारों तरफ जमकर आलोचना हुई थी. कुछ समय बाद उनकी सफाई भी सामने आई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं |
1 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया है. मामले में ‘अखिल भारत हिंदू महासभा’ की आगरा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने सीजेएम उत्सव राज गौरव के न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट में परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया था. अब मामले में अगली सुनवाई एक जनवरी को होगी, जिसमें याचिकाकर्ता के बयान दर्ज होंगे |

राशिफल 28 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अजोला से संवरी आजीविका : धमतरी की बिहान दीदियों ने प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहास
पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग