संघी गाते हैं वंदेमातरम?' भूपेश बघेल के बयान पर बवाल, मंत्री ने मांगा इस्तीफा/माफी, पढ़ें किसने क्या कहा?
Chhattisgarh Politics: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर लोकसभा में इस पर विशेष चर्चा हुई. इस चर्चा और वंदे मातरम को लेकर अब छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है. प्रदेश के पूर्व CM भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत या किसी संघी को वंदे मातरम गाना आता है क्या? उनके इस बयान पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के पदों को काटने का काम तो कांग्रेस ने किया. कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगना चाहिए.
‘क्या मोहन भागवत या संघी गाते हैं वंदेमातरम..?’
पूर्व CM भूपेश बघेल ने वंदे मातरम को लेकर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा- ‘मोहन भागवत या किसी संघी को वंदे मातरम गाना आता है क्या? वंदे मातरम कभी गाया है. इसकी शुरुआत ही कांग्रेस अधिवेशन से ही हुई थी. हम निरंतर तब से जब रविंद्र नाथ टैगौर ने इसे गाया था तब से गा रहे हैं. लेकिन BJP के लोग वंदे मातरम गीत कब गाते हैं. जिन्होंने कभी तिरंगा नहीं फहराया वह हमको राष्ट्रवादी सिखाएंगे. वे हमको देश भक्ति के बारे में बताएंगे. आज भी वो बांटने का काम कर रहे हैं.’
उन्होंने आगे कहा- ‘जिस बंगाल की धरती पर बंकीमचंद्र चटोपाध्याय ने यह राष्ट्रगीत लिखा और रविंद्रनाथ टैगोर ने पहली बार गाया, वहां उसी बंगाल में यह मुस्लिम लीग के साथ मिलकर सरकार बना रहे हैं. तो ये बांटने वाला काम तो इन्होंने किया. ‘

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है