भूपेंद्र चौधरी ने पीएम के बाद गृहमंत्री से की मुलाकात, बीजेपी में हो सकते हैं संकेत
भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष के ऐलान की अटकलों के बीच मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दिल्ली में अहम मुलाकातें की हैं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. गुरुवार, 11 दिसंबर को चौधरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात करने संसद स्थित उनके चेंबर में गए | माना जा रहा है कि इसी हफ्ते यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है | इस रेस में कई नाम चल रहे हैं. दावा है कि बीजेपी दोबारा भूपेंद्र पर ही भरोसा जता सकती है |
नए अध्यक्ष की चर्चा के बीच भूपेंद्र सिंह चौधरी के अलावा यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी दिल्ली में हैं | सूत्रों की मानें तो वह भी कुछ अहम मुलाकातें कर सकते हैं. यूपी में बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर बीते करीब 1 साल से कवायद चल रही है. हालांकि अभी तक फैसला नहीं हो सका है |
पीयूष गोयल को सौंपी गई चुनाव की जिम्मेदारी
यूपी में बीजेपी अध्यक्ष के निर्वाचन की जिम्मेदारी केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी है. गोयल के राजधानी लखनऊ आने के बाद नामांकन होगा और फिर नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी. सूत्रों के अनुसार 14 दिसंबर से पहले घोषणा होने की संभावना है |
प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा के सवाल के अंतिम जवाब से पहले कुछ नाम रेस में भी चल रहे हैं | इसमें योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा , विद्यासागर सोनकर,पूर्व सांसद और असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, गोविंद नारायण शुक्ला, राज्यसभा दिनेश शर्मा, पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति शामिल हैं |

CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मलेरिया पर सरकारी दावों की खुली पोल, कांकेर में 10 दिन में 3 बच्चों की मौत; बस्तर में 8426 संक्रमित
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
राजभवन के आदेश से रादुविवि में बढ़ी हलचल, धारा 52 लगाने की तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज