रायपुर में अवैध कॉम्प्लेक्स पर निगम की बड़ी कार्रवाई, तीन मंजिला इमारत ढहाई गई
रायपुर। कमल विहार के पास बोरिया क्षेत्र में बनाए गए अवैध तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स पर शुक्रवार को रायपुर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। सड़क किनारे बने इस निर्माण को पहले आवासीय भवन के तौर पर नक्शा पास कराया गया था, लेकिन बाद में इसे एक विशाल व्यावसायिक परिसर में बदल दिया गया। निगम के अनुसार यह निर्माण पूरी तरह नियम विरुद्ध था।
जोन-10 के अतिक्रमण रोधी दल ने इससे पहले कई बार नोटिस जारी किए और मालिकों को स्वयं निर्माण हटाने का मौका भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह निगम की टीम तीन बुलडोज़र के साथ मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान भवन मालिक ने नगर निगम कर्मचारियों से बहस की और टीम को सीधे धमकाने की भी कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई जारी रखी।
यह कॉम्प्लेक्स डॉ. वीरेंद्र और शैलेन्द्र पुष्कर द्वारा बनाया गया था। निगम अधिकारियों ने बताया कि पूरी इमारत अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग के लिए तैयार की जा रही थी, इसलिए तीनों मंजिलों को गिराया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही और आसपास के लोगों को सुरक्षा कारणों से दूर रखा गया।

संसद में फिर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
'हालात बेहद भयावह हैं…' असम बाढ़ पर सिंगर पापोन ने देशवासियों से लगाई मदद की गुहार
टेक्सास में पानी पर बढ़ा संकट, उद्योगों की खपत से आम लोग परेशान
युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर वीवीएस लक्ष्मण की अहम टिप्पणी, बताया किस बात का रखना होगा ध्यान
एनडीए की बड़ी रणनीति, पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए युवा सांसदों को मिली जिम्मेदारी
मंत्री के बचाव में CM हिमंत सरमा की अनोखी दलील, बोले- मेरे बच्चे भी नहीं मानते मेरी हर बात
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
जहांगीर महल का नाम बदलने की चर्चा क्यों? मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान ने बढ़ाई उत्सुकता
बाजार में लौटी तेजी, शॉर्ट टर्म कमाई के लिए ये 2 शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर