MP में शीतलहर का असर, अगले कुछ दिन राहत के आसार कम, 14 जिलों में IMD का अलर्ट
मध्य प्रदेश में लगतार कड़ाके ठंड पड़ रही है. प्रदेश में तापमान में गिरावट के बाद ठंड का असर बढ़ रहा है. वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है |
एमपी में ठंड का दौर जारी
मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राज्य के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है. तापमान में गिरावट की वजह से सर्दी का असर मध्य प्रदेश में बढ़ गया है |
मौसम विभाग ने फिलहाल बढ़ती सर्दी के बीच लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. ग्वालियर-चंबल से लेकर मालवा-निमाड़ तक कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है | कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे यहां भीषण ठंड हो रही है |
IMD ने 14 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है |यह जिले भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के हैं, क्योंकि यहां फिलहाल सर्द हवाओं का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, जिससे ठंड बढ़ रही है |
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन संभाग के ज्यादातर जिलों में शीतलहर चल रही है. वहीं कोहरे की वजह से भी एमपी की रफ्तार फिलहाल थमी हुई नजर आ रही है. जिससे राज्य में ट्रेनें भी लेट हुई हैं |
इन जिलों में कोहरे की चेतावनी
मध्य प्रदेश में इंदौर, भोपाल, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, जिलों में शीतलहर के साथ घने कोहरे का भी असर दिख रहा है, जबकि उज्जैन, राजगढ़, देवास, सीहोर, रायसेन और विदिशा जिले में भी घना कोहरा दिखेगा |

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार