Raipur: सेंध लेक में ‘ड्राइव इन मूवी’ का आयोजन, पहली बार ओपन एरिया में जॉइंट स्क्रीन पर लोगों ने देखी मूवी
Raipur: छत्तीसगढ़ में पहली बार एंटरटेनमेंट का एक नया विंडो ओपन हुआ. जहां थिएटर में नहीं, नया रायपुर में सेंध लेक के किनारे करीब शाम 5 बजे गाड़ियों में बैठे लोगों ने ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ और ‘मोहब्बतें’ मूवी देखी.
सेंध लेक में लोगों ने उठाया ड्राइव इन मूवी का लुत्फ
रात के समय में फैमिलीज और यूथ ने कार के अंदर और सनरूफ से भी मूवीज को एंजॉय किया. आयोजकों ने बताया कि मुंबई के जियो ड्राइव की तर्ज पर रायपुर में भी रेडियो फ्रिक्वेंसी के जरिए कार्स के अंदर साउंड ट्रांसमिट किया गया. जिससे लोग कार के अंदर से भी मूवी सुन सके.
The Farebis ने किया था आयोजन
रायपुर के एमएसएमई the farebis ने नया रायपुर में ड्राइव इन मूवी का आयोजन करने का फैसला किया. द फरेबिस की फाउंडर अनंता जायसवाल हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र में पहला कदम रखते हुए ये शो लांच किया है. उन्होंने बताया था कि खुले आसमान में सितारों के नीचे अपने पसंदीदा सितारों की फिल्म देखना अनोखा अनुभव होगा. लेक साइट पर खुले आसमान के तले साफ सुथरे वातावरण में अत्याधुनिक तकनीक के जरिए टेलीकास्ट होने वाली मूवी देखना छत्तीसगढ़ वासियों के लिए एकदम अनूठा अनुभव होगा.
छत्तीसगढ़ में पहली बार किया गया प्रयोग
द फ़रेबिस की फाउंडर अनंता जायसवाल कहती हैं कि अत्याधुनिक तकनीक के साथ छत्तीसगढ़ में ड्राइव इन मूवी शो का ये पहला प्रयोग है, जिसमें दर्शक अपनी कार में बैठे बैठे ही लजीज चाइनीज और कांटिनेंटल व्यंजन के साथ ही हॉट एंड कोल्ड ड्रिंक्स का भी मजा लिया, इसके लिए देश के कई नामचीन सेफ का मेनू तैयार किया गया था.

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट