CG News: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, SBI से मुफ्त करोड़ों का बीमा कवर
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नियमित शासकीय कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने शासन और भारतीय स्टेट बैंक के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इसके तहत SBI में सैलरी अकाउंट रखने वाले कर्मचारियों को करोड़ों रुपए का बीमा कवर पूरी तरह निशुल्क मिलेगा. जिसके लिए कर्मचारियों को कोई भी अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा.
कर्मचारियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
इतना ही नहीं, SBI Rupay Card पर मिलने वाले 1 करोड़ रुपए के बीमा कवर में अतिरिक्त 10 लाख रुपए का लाभ भी शामिल है. वहीं कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा टॉप-अप जैसी सुविधाएं भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी. सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार ठोस फैसले ले रही है. SBI के साथ एमओयू कर्मचारियों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच साबित होगा. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह समझौता कर्मचारियों को आर्थिक जोखिम से बचाने की दिशा में अहम पहल है.
प्रदेश के 4.55 लाख कर्मचारियों को मिलेगा कवर
राज्य सरकार और SBI के बीच बीमा कवर के एमओयू का लाभ उन सरकारी कर्मचारी-अधिकारी को मिलेगा जो ई-कोष में ऑनलाइन रजिस्टर्ड होंगे. राज्य सरकार के 4.50 लाख नियमित सरकारी कर्मियों-अफसरों और 5 हजार संविदा कर्मी ही ई-कोष में रजिस्टर्ड हैं. इस तरह 4.55 लाख नियमित और संविदा सरकारी कर्मचारी-अधिकारी और उनके परिजनों को इसका लाभ मिलेगा. कर्मचारी हित में इस तरह का एमओयू झारखंड, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, असम और तमिलनाडु की सरकार ने भी किया है.
बीमा के अनुसार राशि
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा- 01 करोड़ रुपये
हवाई दुर्घटना बीमा- 1.6 करोड़ रुपये
स्थायी पूर्ण दिव्यांगता- 01 करोड़ रुपये
आंशिक दिव्यांगता- 80 लाख रुपये
ग्रुप टर्म इंश्योरेंस- 10 लाख रुपये

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह