यूपी में अनोखा फरमान: सरकारी स्कूलों के शिक्षक संभालेंगे आवारा कुत्तों की निगरानी
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अब परिषदीय स्कूलों के शिक्षक आवारा कुत्तों के स्थलों का चिह्नांकन कर निगरानी कर रिपोर्ट पेश करेंगे. इसे लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से फरमान जारी किया जा चुका है. बीएसए के आदेश को लेकर अब शिक्षक संघ के नेताओ ने बयानबाजी भी शुरू कर दी है |
दरअसल, पीलीभीत बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह का फरमान जारी होते ही पीलीभीत के शिक्षकों में चर्चा का विषय बन गया. बीएसए रोशनी सिंह ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल याचिका का अनुपालन करते हुए आवारा कुत्तों की पहचान रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अलग-अलग विभागों में जिम्मेदारी देने का हवाला देते हुए अपने विभाग के शिक्षकों को लेटर जारी किया है |
कुत्तों के आतंक वाले विकासखंडों को चिन्हित करने के आदेश
इसके अंतर्गत अपने-अपने विकासखंड क्षेत्र में ऐसे स्थान चिन्हित करने को कहा गया है, जहां आवारा कुत्तों का आतंक है. शिक्षा निदेशक बेसिक के पत्र का हवाला देकर समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को नोडल बनाते हुए उनकी निगरानी में इस कार्य को कराया जाना है, जिसको लेकर जिले में तैनात शिक्षक संघ के नेता जो शिक्षकों की राजनीति करते हैं उनके बीच अफरा तफरी शुरू हो गई है |
हालांकि, पूरे मामले को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने कहा शिक्षकों का पूरी तरीके से सम्मान है और शासनादेश की अनुसार उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाना होगा. वहीं अब इस आदेश को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है |
मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?
बीएसए रोशनी सिंह ने बताया हाईकोर्ट के निर्देश पर मिले शासनादेश के अनुसार लेटर जारी कर खंड शिक्षा अधिकारी को नोडल बनाते हुए आदेश अमल में लाया गया है. उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान है, उनका दर्जा उनके स्थान पर है, आदेश मे शिक्षको को कुत्तों को पकड़ने का चिह्नांकन के लिए नही कहा गया है |
उन्होंने कहा कि हमने अभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों से सम्पर्क किया है. उन्होंने ने लगभग 15 से अधिक जगहों का मूल्यांकन कर लिया है. कार्रवाई गतिमान है. जिन स्कूलों में बाउंड्री वाल टूटी है. बच्चों व शिक्षको की सुरक्षा को लेकर इसको कराया जा रहा है |
शिक्षकों के मान-सम्मान पर पड़ेगा असर
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जो आदेश मिला शिक्षक यदि कुत्तों की निगरानी गिनती कराएंगे उससे शिक्षको के मान सम्मान पर फर्क पड़ेगा. यदि ऐसा होता है तो हम इसका सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे |

मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा