सिंधी कैंप क्षेत्र में जहरीली शराब से किसी की मौत नहीं, जांच में हुआ खुलासा अवैध शराब पर आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 180 प्रकरण दर्ज
जबलपुर | 31 दिसंबर 2025 सिंधी कैंप क्षेत्र, जबलपुर में अवैध शराब बिक्री और कथित मौतों को लेकर प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। रविदास समाज सिंधी कैंप जबलपुर द्वारा दिए गए ज्ञापन के आधार पर आबकारी विभाग ने संबंधित वृत्त प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ सिंधी कैंप क्षेत्र में जांच की। जांच के दौरान स्थानीय निवासियों से बातचीत की गई और मौके पर स्थिति का जायजा लिया गया।
जांच में क्या सामने आया
जांच रिपोर्ट के अनुसार सिंधी कैंप क्षेत्र में जहरीली शराब से किसी की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई। कुछ लोगों की मृत्यु अत्यधिक शराब सेवन से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के कारण हुई थी। कुछ मामलों में मौतें दुर्घटनावश (फांसी लगने जैसी घटनाओं) हुईं। इन मौतों का जहरीली शराब से कोई संबंध नहीं पाया गया।
16 पंचनामा और वीडियो रिकॉर्डिंग
आबकारी विभाग द्वारा मौके पर जाकर स्थानीय नागरिकों के विधिवत बयान लिए गए तथा कुल 16 पंचनामा/वीडियो रिकॉर्डिंग तैयार की गईं, जिनमें उपरोक्त तथ्यों की पुष्टि हुई। अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई अवैध मदिरा पर नियंत्रण के लिए विभाग ने अब तक:

180 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं
अवैध शराब की बिक्री रोकने के उद्देश्य से सभी संबंधित स्थानों को सील किया गया है। सिंधी कैंप मदिरा दुकान में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर शराब बेचने के 03 प्रकरण वित्तीय वर्ष 2025–26 में दर्ज किए गए हैं।
निरंतर निगरानी के निर्देश
अवैध शराब की रोकथाम के लिए क्षेत्र में आबकारी विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है तथा अधिकारियों को निरंतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, जबलपुर के निर्देशानुसार सिंधी कैंप स्थित मदिरा दुकान को नियमानुसार अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP