राम कपूर और साक्षी के बोल्ड सीन पर कैसा था पत्नी गौतमी का रिएक्शन? बोलीं- रात के ढाई बजे…
राम कपूर और साक्षी तंवर का शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ याद है? इस शो में राम कपूर और साक्षी तंवर का इंटीमेट सीन दिखाया गया था। जब ये सीन टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था तब मेकर्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं अब राम कपूर की रियल लाइफ पत्नी गौतमी कपूर ने बताया कि उनका इस सीन पर कैसा रिएक्शन था।
‘रात के ढाई बजे फोन आया था’
गौतमी ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे रात के ढाई बजे फोन आया था। मेरा बच्चा छोटा था और उस समय मैं अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करा रही थी। तो जब रात के ढाई-तीन बजे मुझे कॉल आया कि, ‘सुनो, ऐसा-ऐसा हुआ है...’, तो मेरा पहला रिएक्शन बहुत अजीब था। मैंने वो फोन ले जाकर सीधे राम के पास रख दिया। मैं बस इतना ही कह पाई थी— ‘क्या?’ उस वक्त मैं आगे कुछ सोचना भी नहीं चाहती थी इसलिए मैंने बात करने के बजाय फोन राम को ही थमा दिया।गौतमी ने आगे कहा, “कुछ समय बाद जब मैंने इस बारे में सोचा तो मेरे मन में एक ही सवाल आया, क्या मेरा फोन पटकना सही था क्योंकि, देखिए, राम उन दिनों लगातार काम कर रहे थे। ऐसे दिन भी थे जब वह 24 घंटे, 48 घंटे घर नहीं आते थे। टेलीविजन पर काम का बोझ बहुत ज्यादा होता था।”
इंटीमेट सीन पर हुआ था विवाद
राम ने कुछ समय पहले इस सीन के बारे में बात करते हुए कहा था कि एकता कपूर ने खुद ये सीन लिखा था और उनकी आपत्तियों के बावजूद उन्होंने इस सीन को आगे बढ़ाया था। इसके कुछ समय बाद एकता कपूर ने राम का नाम लिए बिना किसी टीवी एक्टर पर तंज कसा तो सबने इसे राम से जोड़ लिया था। ऐसे में गौतमी से इस पूरे विवाद के बारे में पूछा गया। गौतमी ने कहा कि उनके पति ने इंटरव्यू में जो शेयर किया वही हुआ था। उन्होंने ये भी कहा कि हो सकता है कि एकता किसी दूसरे शो के किसी दूसरे एक्टर का जिक्र कर रही हों या शायद वह पूरी तरह से किसी और चीज के बारे में बात कर रही हों।

शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान