महासमुंद में बिहान योजना से महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर : खल्लारी में महिला आजीविका दुकान से रोजगार हुआ सुनिश्चित
रायपुर : महासमुंद जिले के खल्लारी क्षेत्र में बिहान योजना के तहत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित आजीविका दुकान से रोजगार सुनिश्चित हो रहा है। बिहान अंतर्गत गठित ओम सत्य साईं स्वसहायता समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम उठाते हुए इस दुकान को स्थापित किया है, जो न केवल स्थानीय उत्पादों का विक्रय केंद्र बन रही है बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है।
तिरंगा ग्राम संगठन भीमखोज खल्लारी से जुड़ीं महिलाएं, जिनमें संतोषी सिंह (अध्यक्ष), वंदना यादव और माला यादव (सदस्य) शामिल हैं, इस पहल की अगुवाई कर रही हैं। दुकान में सिलाई कार्य से बने उत्पाद, खिलौने, साबुन, सूपा, सारी फिनाइल, मिट्टी के बर्तन और अन्य हस्तशिल्प सामग्री का विक्रय किया जा रहा है। ये उत्पाद पूरी तरह से महिला समूहों द्वारा निर्मित हैं, जो उन्हें सीधे बाजार तक पहुंचाने का माध्यम प्रदान कर रही है। इससे महिलाओं को बिचौलियों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती और वे अपने उत्पादों से सीधा लाभ कमा सकती हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके दुकान में जिले के विभिन्न स्व सहायता समूहों के उत्पादों को लाकर विक्रय किया जाता है।
बिहान योजना, जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का हिस्सा है, ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक स्वावलंबन के अवसर प्रदान करती है। इस तरह की दुकानें स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। संतोषी सिंह ने बताया कि यह दुकान हमारे लिए सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का प्रतीक है। हम अन्य महिलाओं को भी इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। विगत दिनों जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार द्वारा दुकान का शुभारम्भ किया गया।

मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त