खुशी कपूर और वेदांग रैना का हुआ ब्रेकअप, टूटा दोनों का 2 साल का रिश्ता!
दोनों साल 2026 की शुरुआत में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कपल्स के रिश्ते टूट रहे हैं। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरों के बीच अब रिपोर्ट आ रही है कि खुशी कपूर और वेदांग रैना का भी ब्रेकअप हो गया है। दोनों के रिलेशन की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं, लेकिन अब ब्रेकअप की खबर ने सबको झटका दे दिया है।
साथ में की थी करियर की शुरुआत
दोनों ने साथ में जोया अख्तर की द आर्चीज में काम किया था। इसी फिल्म के जरिए दोनों ने साथ में बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसी फिल्म के बाद से दोनों के रिलेशन की खबरें आने लगी थीं। पिछले 2 साल में दोनों को कई बार साथ में कई इवेंट्स, पार्टीज या फैमिली ओकेशन्स में साथ में देखा गया है। लेकिन फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक अब दोनों ने अपने रिलेशन को खत्म कर दिया है।
खैर अभी तक दोनों की तरफ से इस बारे में कोई कमेंट नहीं आया है। वैसे दोनों ने कभी रिलेशनशिप की खबरों को भी कन्फर्म नहीं किया, लेकिन दोनों की क्लोज बॉन्डिंग सबको यही इशारा करती थी।
जब वेदांग ने खुशी को बताया था शर्मीली
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में वेदांग ने खुशी की पर्सनैलिटी को लेकर बात करते हुए कहा था कि वह भी उनकी तरह इंट्रोवर्ट हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि खुशी थोड़ी शर्मीली भी हैं।
श्रीदेवी की फिल्म मॉम के सीक्वल में काम कर रही हैं खुशी कपूर, सेट से एक्ट्रेस
दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो खुशी अब मॉम 2 में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ करिश्मा तन्ना लीड रोल में हैं। बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट में श्रीदेवी लीड रोल में थीं और फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
वहीं वेदांग राणा, शरवरी वाघ के साथ इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में दोनों के अलावा दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह भी हैं।

CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल