CG News: जामुल में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत
CG News : दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बीती रात तेज रफ्तार का कहर एक युवक की जान ले बैठा, जबकि उसके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
यह दुर्घटना रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच तिवारी पेट्रोल पंप के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, सुपेला निवासी चार युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर भिलाई से अपने एक दोस्त को कचंदुर छोड़ने जा रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क के बीच लगे खंभे व डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त कि उड़ गए परखच्चे
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में भाऊ नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला।
तीन युवक गंभीर रूप से घायल
हादसे में घायल तीन अन्य युवकों को तुरंत सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जामुल टीआई रविंद्र सिंह ने बताया कि सभी युवक सुपेला के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। CG News के अनुसार यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की गंभीर चेतावनी देता है।

गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर