क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाया, टूटकर जमीन पर आ गिरा ड्रैगन झूला
झाबुआ: झाबुआ के उत्कृष्ट मैदान में एक मेले के दौरान झूला टूटने से एक दर्जन से अधिक छात्राएं घायल हो गईं. इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें खचाखच भरा झूला अचानक से टूट जाता है. हादसे में 13 बच्चों को चोट आई है, जिन्हें जिला अस्पताल झाबुआ में भर्ती करवाया गया है. 2 बालिकाओं को अधिक चोट आने की वजह से डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.
हादसे की सूचना मिलने पर कलेक्टर नेहा मीणा खुद जिला अस्पताल पहुंची और घायल बच्चों से मुलाकात की. कलेक्टर ने हादसे की जांच रिपोर्ट तलब की है और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही है.
दरअसल झाबुआ के उत्कृष्ट मैदान में बीते कुछ वर्षों से ‘महाराज नो मेलो’ का आयोजन किया जा रहा है. करीब 20 दिन तक चलने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में झूले लगते हैं और ग्रामीण लोग यहां पहुंचे हैं. सोमवार शाम को एक चलता हुआ झूला अचानक से गिर पड़ा जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोग और झाबुआ थाना पुलिस ने हादसे में घायल स्कूली बच्चों को अस्पताल पहुंचाया.
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 15 स्कूली छात्राएं इस झूले में बैठी थीं. जिन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया. वहीं कलेक्टर नेहा मीणा ने बताया कि 13 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था जिसमें एक बालक और 12 बालिकाएं थी. सभी की स्थिति ठीक है. दो लड़कियों को अधिक चोट आने पर उन्हें डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. कलेक्टर ने बताया कि इस मामले में जांच टीम को मौके पर भेजा है. मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.
अधिक कमाई के लालच में झूला संचालक ने क्षमता से अधिक बच्चों को ड्रैगन झूले में बैठाया
सभी घायल छात्रों का उपचार झाबुआ जिला अस्पताल में जारी है. वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि झूला संचालक ने अधिक कमाई के लालच में क्षमता से अधिक बच्चों को ड्रैगन झूले में बैठाया था. अत्यधिक बाहर हो जाने की वजह से झूला टूट गया और बच्चे घायल हो गए.

'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी