‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का आज भव्य शुभारंभ, CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार से खेलों का महाकुंभ ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का शानदार आगाज होने जा रहा है. तात्या टोपे स्टेडियम शुभारंभ कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री मनसुन मांडविया और सीएम मोहन यादव करेंगे. इस गेम्स के तहत यूथ गेम्स के तहत कुल 28 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. रंगारंग कार्यक्रम में मशहूर सिंगर कैलाश खेर अपने कैलासा बैंड के साथ लाइव पर्फॉर्मेंस देंगे।
31 जनवरी को खेल प्रतियोगिता का समापन
खेलो एमपी यूथ गेम्स की चयन प्रक्रिया ब्लॉक स्तर पर हुई. ये 12 से 16 जनवरी तक जारी रही. जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं 16 से 20 जनवरी तक हुईं. संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं 25 जनवरी तक हुईं. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 जनवरी से शुरू होंगी जो 31 जनवरी 2026 तक होंगी।
4K वाटर प्रोजेक्शन किया गया
सीएम मोहन यादव ने 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के मौके पर खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ किया था. लोगो, मैस्कॉट, एंथम एवं आधिकारिक जर्सी का लोकार्पण किया गया था. इसी दौरान देश में पहली किसी क्षेत्रीय खेलों में 4K वाटर प्रोजेक्शन किया गया।
28 खेल प्रतियोगिता खेलेंगे खिलाड़ी
ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर 11 खेलों की प्रतियोगिताएं, इसमें हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, तैराकी, टेबल टेनिस, मल्लखंब, कुश्ती, जूडो, शतरंज, वेटलिफ्टिंग शामिल हैं।
अन्य खेलों की बात करें तो फुटबॉल, व्हालीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, पिटू, बास्केटबॉल, टेनिस, योगासन, रस्साकस्सी, कबड्डी शामिल हैं।
आर्चरी, ताईक्वांडो, क्याकिंग-कैनोइंग, रोइंग, फैंसिंग, शूटिंग, थ्रो बॉल की प्रतियोगिताएं राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश