इतना मारूंगी….अनुपमा के डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस वायरल, अनुज कपाड़िया ने भी किया रिएक्ट
टीवी सीरियल अनुपमा इस समय सबसे ज्यादा टीआरपी के साथ टॉप पर बना हुआ है। सीरियल में नजर आ रही रुपाली गांगुली अपने किरदार अनुपमा से हर घर में मशहूर हो गई हैं। अनुपमा का हर डायलॉग ऑडियंस के लिए खास हो जाता है। कई ऐसे डायलॉग हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। अब एक नया डायलॉग खबरों में छा गया है। हाल में अनुपमा ने सीरियल में ‘इतना मारुंगी’ डायलॉग बोला था जिसपर रील्स वायरल हो रहे हैं। बिग बॉस 19 में नजर आए आवेज दरबार ने तो इस डायलॉग पर डांस ही कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो।
अनुपमा का डायलॉग फिर हुआ वायरल
इस वीडियो में आवेज को अनुपमा के ‘इतना मारुंगी’ पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वो अपने ही अंदाज में कहती हैं, ‘इतना मारूंगी, गिरा गिरा कर मारूंगी, दौड़ा दौड़ा कर मारूंगी, भगा भगा कर मारूंगी, जूता भिगो के मारूंगी, सैंडल तोड़ के मारूंगी, सर लिया छोड़ के मारूंगी, दोनों हाथों से मारूंगी, हाथ थक गए ना तो लातों से मारूंगी, और अगर पैर थक गए तो बातों से मारूंगी। इतना मारूंगी, इतना मारूंगी कि दर्द भी कंफ्यूज हो जाएगा कि किस-किस हड्डी पर किस-किस चोट पर ध्यान’।
80 देशों में हिट होने के बाद भारत में रीमेक हुआ था ये टीवी सीरियल, ये थी लीडये भी पढ़ें:इस दुनिया में नहीं रहे रियलिटी शोज के ये विनर्स, एक की 19 साल की उम्र में गई डेथ
गौरव खन्ना ने दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर ये वीडियो पसंद किया जा रहा है। अभिषेक के इस वीडियो पर अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा भाई ये तुम्हारा बेस्ट वाला है। आगे अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी, आकांक्षा खन्ना, किम शर्मा समेत कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया है। आवेज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।’
टॉप बना बना हुआ है सीरियल
बता दें, सोशल मीडिया पर अनुपमा के कई और डायलॉग वायरल हुए हैं। ऑडियंस के बीच अनुपमा की जबरदस्त पॉपुलैरिटी है। शो में उनके किरदार को पसंद किया जा रहा है। इस हफ्ते आई 2.2 की टीआरपी मिली थी। हालांकि अनुपमा को स्मृति ईरानी तुलसी बनकर कड़ी टक्कर दे रही हैं। उनके सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी की टीआरपी भी 2.2 ही थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका