दीपक बैज ने कवासी लखमा से की मुलाकात, फरवरी में जमानत मिलने की जताई उम्मीद
रायपुर। PCC चीफ दीपक बैज आज जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में बैज ने बताया कि उनके बीच लंबी और सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फरवरी महीने में लखमा को जमानत मिल जाएगी।
राजनीतिक आरोप और कार्यकर्ता एकजुटता
बैज ने इस अवसर पर भाजपा सरकार पर भी कड़ा हमला किया और आरोप लगाया कि लखमा के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा, “प्रदेश में आदिवासी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है और बदले की भावना से उन्हें जेल भेजा गया। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर एकजुट हैं और लगातार चर्चा करेंगे।”
कवासी लखमा के मुद्दे और विधानसभा सत्र
PCC चीफ ने जोर देकर कहा कि कवासी लखमा एक जनप्रतिनिधि हैं और वे विधानसभा के आगामी बजट सत्र में शामिल होना चाहते हैं। पिछले एक साल से लखमा सत्र में भाग नहीं ले पाए हैं। बैज ने बताया कि लखमा के पास बस्तर और आदिवासियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन्हें वे सदन में उठाना चाहते हैं। उन्होंने मांग की कि उन्हें सत्र में भाग लेने की अनुमति दी जाए।
न्यायालयीन प्रक्रिया में भरोसा
बैज ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व न्यायालयीन प्रक्रिया पर पूरा भरोसा रखता है। लखमा के बाहर आते ही बस्तर और प्रदेश के विकास और मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

राशिफल 19 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ऑडिटोरियम भवन में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
प्रशासन की त्वरित पहल से ओरंगा में दूर हुआ जल संकट, 100 से अधिक ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल
आजीविका मिशन अंतर्गत योजनाओं का वित्तीय प्रबंधन करें बेहतर : मंत्री पटेल
घाटी में नशे का जाल: जम्मू-कश्मीर की 13% आबादी ड्रग्स की गिरफ्त में
बिजली बिलों की वसूली की शुरूआत बड़े लोगों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु डीजीपी कैलाश मकवाणा, वरिष्ठ अधिकारियों एवं हॉक फोर्स के जवानों को किया सम्मानित
स्लीपर सेल नेटवर्क बनाने आया आतंकी, कश्मीर पहुंचकर बदल गया इरादा!