The 50: शुरू हुआ ‘द 50’, लवकेश कटारिया नहीं, पहले दिन एविक्ट हुआ ये कंटेस्टेंट
जियोहॉटस्टार (JioHotstar) का मोस्ट अवेटेड रिएलिटी शो ‘द 50’ शुरू हो चुका है और पहले ही दिन दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिला है। गेम मास्टर 'लायन' ने शुरुआत में ही 50 कंटेस्टेंट्स में से 10 कैप्टन्स चुनकर खेल की बिसात बिछा दी। इन 10 कैप्टन्स ने अपनी-अपनी पांच-पांच सदस्यों की टीमें तैयार की। इसके बाद टीमों को ब्लू और रेड कार्ड्स दिए गए। नियमों के मुताबिक, ब्लू कार्ड वाली टीमों के पास यह ताकत थी कि वे अपनी पसंद की रेड कार्ड वाली टीम को चुनौती दें।
इन टीमों के बीच हुई सीधी भिड़ंत:
रजत दलाल की टीम vs मिस्टर फैजू की टीम
2. प्रिंस नरूला की टीम vs मोनालिसा की टीम
3. शिव ठाकरे की टीम vs रिद्धि डोगरा की टीम
4. निक्की तंबोली की टीम vs कृष्णा श्रॉफ की टीम
5. करण पटेल की टीम vs उर्वशी ढोलकिया की टीम
हिमेश रेशमिया की एंट्री और टास्क का नतीजा
शो में ग्लैमर और मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया की एंट्री हुई। गेम का नियम बेहद दिलचस्प था: हिमेश गाना गाएंगे और जैसे ही वे रुकेंगे, स्क्रीन पर फ्लैश होने वाली दो टीमों को आपस में मुकाबला करना होगा।
विजेता बनकर उभरीं इनकी टीमें:
1.शिव ठाकरे
2.प्रिंस नरूला
3.करण पटेल
4.कृष्णा श्रॉफ
5.मिस्टर फैजू
पहला एविक्शन: कौन हुआ शो से बाहर?
जीतने वाले पांचों कैप्टन्स को एक कड़ा फैसला लेना था। उन्हें हारने वाली टीमों में से किसी एक सदस्य को घर से बेघर करना था। शुरुआती रिपोर्ट्स में यह चर्चा थी कि मशहूर यूट्यूबर लवकेश कटारिया पहले दिन बाहर हो गए हैं, लेकिन शो के ऑन-एयर होने पर ये खबरें गलत साबित हुईं। 'द 50' से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट वंशज सिंह बने हैं। वंशज एक चर्चित गेमिंग और पॉप-कल्चर कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें इससे पहले MX Player के ‘द प्लेग्राउंड’ में देखा गया था।

टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?