जब सलमान खान ने की थी निरहुआ की तारीफ, फौजी बनने का टूटा सपना तो यूं बने भोजपुरी सुपरस्टार
भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। निरहुआ की आवाज और उनके अंदाज के आज करोड़ों दीवाने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था जब निरहुआ सिनेमा जगत में आना ही नहीं चाहते थे। निरहुआ का सपना था फौज में जाकर देश की सेवा करना। उनके पिता कोलकाता में छोटी-मोटी नौकरी करते थे और उनका सपना था कि वो वर्दी पहनकर देश की सेवा करे। इसी सपने को पूरा करने के लिए निरहुआ ने स्कूल में ही NCC ज्वाइन कर ली थी।
फौजी बनने का था सपना, स्कूल से थी तैयारी
निरहुआ एनसीसी के दिनों में बहुत डिसिप्लिन्ड और डेडिकेटेड कैडेट हुआ करते थे। उन्होंने कठिन ड्रिल सीखी और फौज में जाने की तैयारी भी करते रहे। निरहुआ कई इंटरव्यूज में यह बात कह चुके हैं कि फिल्मों में जब वह एक्शन करते हैं या घंटों तक शूटिंग करते हैं, तो उसकी ताकत उन्हें एनसीसी की ट्रेनिंग से ही मिली है। हालांकि बावजूद इतनी तैयारी के वह भारतीय सेना का हिस्सा नहीं बन सके। लेकिन फौज वाला अनुशासन उनके खून में ऐसा बसा कि आज भी वह सेट पर सबसे पंक्चुअल एक्टर माने जाते हैं।
सलमान खान भी हो गए थे निरहुआ के फैन
लेकिन उनके इस डिसिप्लिन को दुनिया ने तब पहचाना जब निरहुआ सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा बने। लोगों को लगा कि बाकी खिलाड़ियों की तरह निरहुआ भी शो में जमकर हंगामा करेंगे, लेकिन वह इस सीजन के सबसे शांत और शालीन कंटेस्टेंट बनकर उभरे। खुद सलमान खान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि इतनी शोहरत के बाद भी कोई इतना डाउन टू अर्थ कैसे हो सकता है। निरहुआ सुबह-सुबह उठकर रियाज करते थे। उन्होंने वहां कभी किसी को अपशब्द नहीं कहे और न ही कभी आपा खोया।
रामायण मूवी से लीक हुईं स्टार्स की तस्वीरें? नहीं जनाब!
मामला कुछ और ही है अनुपमा पर लाठी से वार करेगी यह औरत, सामने आएगा माही-गौतम का असली चेहरा बड़ी मुश्किल से मिला था यह निरहुआ नाम निरहुआ नाम भी उन्हें इतनी आसानी से नहीं मिला था। यह टाइटल उन्हें साल 2003 में आई फिल्म 'निरहुआ सटल रहे' से मिला था। निरहुआ जब इस एल्बम की रिकॉर्डिंग कर रहे थे तब उनके लिए सबसे मुश्किल वक्त था। वह बताते हैं कि तब उनके पास साइकिल तक नहीं थी और उन्हें इस एल्बम की रिकॉर्डिंग के लिए मीलों पैदल चलना पड़ा था। आज वह जिस 'निरहुआ' नाम से करोड़ों कमाते हैं, वह असल में उनके एक पुराने किरदार का नाम था। एल्बम के बाद निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' भी सुपरहिट हो गई और इस तरह दिनेश लाल यादव को उनके फैंस ने निरहुआ नाम दे दिया।

जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP