सुप्रिया श्रीनेत ने साधा निशाना: केंद्रीय बजट इतना लंबा कि अमेरिकी राष्ट्रपति भी पढ़ते रह जाते
नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की ओर से पेश किए गए बजट (Budget) पर कांग्रेस (Congress) ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Congress leader Supriya Shrinate) ने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी और राहत महसूस हो रही है कि निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। मेरे मन में एक शक था क्योंकि सभी पॉलिसी फैसले, सभी आर्थिक नीतियां – हम किससे तेल खरीदेंगे, किससे नहीं खरीदेंगे, किस कीमत पर – यह सब डोनाल्ड ट्रंप तय कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगा कि शायद अमेरिकी राष्ट्रपति या उनके लोग खुद हमारा बजट पढ़ने आएंगे। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया।’
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अपनी 1.5 घंटे की स्पीच में वित्त मंत्री ने रुपये का जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने FDI के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा, जो नेगेटिव हो गया है। मार्केट ने बजट को नकार दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके सवाल किया कि इस बजट में रोजगार सृजन के लिए, मैनुफैक्चरिंग के लिए और किसानों के लिए क्या है? असल में तो इस बजट के सारे के सारे आंकड़े कटौती कर कर के हासिल किए गए हैं। यह कटौती का बजट है और बजट के आँकड़े खुद आर्थिक मंदी का सबसे बड़ा प्रमाण हैं।
सुप्रिया श्रीनेत ने कटौतियों का किया जिक्र
कांग्रेस नेता की पोस्ट में कहा गया, ‘शुरुआत इस चालू वित्तीय वर्ष के आंकड़ों से करते हैं। राजस्व प्राप्तियां 78,086 करोड़ रुपये कम, नेट टैक्स प्रपत्ति 1,62,748 करोड़ रुपये कम, कुल खर्च में 1,00,503 करोड़ रुपयें की कटौती, पूंजीगत खर्च में 1,44,376 करोड़ की कटौती, स्वास्थ्य में 3,686 करोड़ कटौती, शिक्षा में 6,701 करोड़ की कटौती, कृषि क्षेत्र में 6,985 करोड़ की कटौती, ग्रामीण विकास में 53,067 करोड़ की कटौती, शहरी विकास में ₹39,573 करोड़ की कटौती, प्रधानमंत्री आवास योजना में 3,200 करोड़ की कटौती, जल जीवन मिशन में 50,000 करोड़ की कटौती और SC, ST, OBC योजनाओं के बजट में भारी कटौती हुई है।

जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP