‘दिल छू लेने वाली कहानी’, फरहान अख्तर ने बताया क्यों किया बाफ्टा जीतने वाली मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ का निर्माण
बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ लेकर आई। ‘बूंग’ को बेस्ट चाइल्ड एंड फैमिली फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही ‘बूंग’ बाफ्टा में अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म भी बन गई। इस जीत से फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर काफी खुश हैं। फरहान फिल्म की इस जीत में बाफ्टा में शामिल भी हुए। इस जीत के बाद जश्न मनाते हुए, निर्माता फरहान अख्तर ने इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की प्रेरणा के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी के साथ अपने लंबे जुड़ाव के बारे में भी बताया।
20 साल से लक्ष्मीप्रिया देवी को जानते हैं फरहान
फरहान अख्तर ने बताया कि वह लक्ष्मीप्रिया को लगभग दो दशकों से जानते हैं। निर्माता ने कहा कि लक्ष्मीप्रिया देवी और मैं एक-दूसरे को लगभग 20 वर्षों से जानते हैं। यह फिल्म भारत के एक ऐसे क्षेत्र पर आधारित है, जहां से हमें फिल्में कम ही देखने को मिलती हैं। इसका समर्थन करना अच्छा लगा और यह एक बहुत ही दिल को छू लेने वाली कहानी है। इसलिए यह प्रोजेक्ट स्वाभाविक लगा।
निर्देशक लक्ष्मीप्रिया ने की मणिपुर में शांति की प्रार्थना
फिल्म की निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी ने इस जीत पर कहा कि यहां तक का सफर ऐसा लग रहा था, मानो हम किसी पहाड़ की चोटी पर पहुंचने के आखिरी कुछ कदम चल रहे हों। जिस पर चढ़ने का हमें कभी एहसास ही नहीं था।मैं इस अवसर का उपयोग यह कहने के लिए करना चाहती हूं कि हम मणिपुर में शांति की वापसी के लिए प्रार्थना करते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि फिल्म में अभिनय कर रहे बाल कलाकारों सहित सभी विस्थापित बच्चे अपनी खुशी, अपनी मासूमियत और अपने सपनों को फिर से पा सकें।हम प्रार्थना करते हैं कि कोई भी संघर्ष इतना शक्तिशाली न हो कि हम सभी मनुष्यों के भीतर मौजूद एकमात्र महाशक्ति, यानी क्षमा को नष्ट कर सके। इसलिए बाफ्टा को धन्यवाद, हमें न केवल पुरस्कार देने के लिए बल्कि अपनी आशा व्यक्त करने के लिए यह मंच देने के लिए भी।
इस कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म
‘बूंग’ बाफ्टा में नामांकित एकमात्र भारतीय फिल्म थी और अब इस श्रेणी में पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। बोंग का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है और इसका निर्माण फरहान अख्तर, विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर ने किया है। लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित समारोह में पुरस्कार ग्रहण करने के लिए फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, लक्ष्मीप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स सहित फिल्म निर्माता उपस्थित थे।

यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध