साय सरकार का तीसरा बजट आज, ‘सुशासन से समृद्धि’ पर जोर
रायपुर। साय सरकार का तीसरा छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला को और मजबूत करेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि यह बजट समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक ठोस कदम होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्र में रखकर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
साय ने कहा कि किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनका विश्वास है कि छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 राज्य के ‘सुशासन से समृद्धि’ मॉडल को मजबूत आधार देगा और विकास की गति को तेज करेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है।
अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 राज्य को आत्मनिर्भरता और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कराने में अहम भूमिका निभाएगा।

आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर