Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
अंबिकापुर। में लोग होलिका दहन की तैयारी में जुटे हुए थे लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा था जगह-जगह पुलिस अलर्ट मोड में दिखाई दे रही थी लेकिन इसी बीच अंबिकापुर के मणिपुर थाना इलाके में एक ऐसी घटना हुई जिसे सभी को एक पल के लिए हैरान कर दिया मणिपुर थाना इलाके के बहेरा पारा इलाके में रहने वाले पारस केरकेट्टा की उसके बेटे प्रभात ने हत्या कर दी।
कलयुगी पुत्र ने टांगी से की पिता की हत्या
पुलिस को अब तक जानकारी मिली है कि सोमवार की रात में प्रभात शराब के नशे में घर पहुंचा और इसे देखकर उसके पिता ने उसे डांट लगाई और इसी के बाद विवाद बढ़ता गया और इसके बाद प्रभात में घर से कुल्हाड़ी निकाली और अपने पिता के ऊपर वार करना शुरू कर दिया आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान शोर सुनाई दे रही थी लेकिन किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया है।
फिर घर में खाई बिरयानी
लोगों को हत्या के वारदात के बारे में पता चला पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तब पता चला की हत्या के बाद लाश को घर के पास स्थित छोटे से पानी टंकी में उसके द्वारा डाल दिया गया है पुलिस ने पहले शव को बरामद किया और उसके बाद जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रेस्टोरेंट में गया और उसके बाद वहां बिरयानी खाया और फिर घर आकर कंबल ओढ़कर सो गया।
इलाके में फैली सनसनी
पुलिस ने जब प्रभात को गिरफ्तार किया तब पुलिस ने उसे हत्या की वारदात की पीछे का वजह जानना चाहता इस पर उसने जवाब दिया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई उसका कहना था कि यह हत्या बाय मिस्टेक हुआ है।
वहीं दूसरी तरफ घर में मातम का माहौल है हर कोई इस बात को लेकर हैरान है कि आखिर पूरा परिवार होली का त्योहार खुशी खुशहाली बनाने की तैयारी कर रहा था लेकिन शराब के नशे की वजह से विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला
MP में गैस किल्लत के बीच ठगी, 30 सिलेंडर लेकर कर्मचारी फरार
कमलनाथ के बयान पर भाजपा का तंज, राहुल गांधी पर निशाना
गले के आर-पार घुसा 12 मिमी सरिया, 3 घंटे सर्जरी से बची जान
Lalit Modi ने साधा निशाना, संजीव गोयनका पर लगाए आरोप
भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा