कूनो नेशनल पार्क से निकलकर राजस्थान पहुंचा चीता KP-3, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता KP-3 इस बार राजस्थान सीमा में देखा गया है. चीते की मौजूदगी राजस्थान के बारां जिले के बाँझ आमली क्षेत्र की में दर्ज की गई है. इसकी पुष्टि वन विभाग की ट्रैकिंग टीम ने की है. इसी इलाके में कूनो नेशनल पार्क के KP-2 चीता भी सक्रिय बना हुआ है. दो चीतों के मूवमेंट से वन विभाग की ट्रैकिंग टीम भी अलर्ट मोड़ पर है. बताया जा रहा है कि, चीता KP-3 ने एक गोवंश का भी शिकार किया है. जिसका वीडियो वन विभाग ने शनिवार को बनाया है.
वन विभाग ने जारी किया चीते का वीडियो
रविवार की सुबह पेड़ के नीचे आराम फरमाते हुए कूनो नेशनल पार्क के चीता KP-3 का वीडियो सामने आया है. जिसको देखकर खेतों पर मौजूद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखने को मिला. हालांकि वन विभाग टीम की मौजूदगी के कारण लोगों में डर का माहौल कम देखने को मिलता है. क्योंकि उनके चीतों द्वारा इंसानों पर हमला नहीं करने की हिदायत दी जाती है.
भाई की गंध चीते को ले गई राजस्थान
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चीता KP-3 का मूवमेंट राजस्थान की सीमा में पहली बार देखने को मिला है. इससे पहले चीता KP-2 चीता करीब 21 दिन से राजस्थान की इसी सीमा में अपनी मौजूदगी दर्ज है. वन विभाग के अधिकारी के मुताबिक, भारत में जन्मे चीता KP-2 का छोटा भाई है जो उसकी गंध का पीछा करते हुए इस इलाके में पहुंचा है.
चीता KP-3 और चीता KP-2 में तालमेल
कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों के मुताबिक, चीतों में अन्य चीतों की गंध को महसूस करने की क्षमता अधिक होती है. यह चीते आपस में सगे भाई हैं. दोनों में आपस में अच्छा तालमेल भी है. दोनों चीते बचपन से साथ रहे हैं. चीता KP-3 चीता अपने बड़े भाई चीता KP-2 द्वारा उसकी तलाश करते हुए उसकी गंध, शिकार के अवशेष और मल को सूंघ कर राजस्थान के इलाके में पहुंच गया है. इन चीतों ने भारत की धरती यानी कूनो नेशनल पार्क में ही जन्म लिया है. चीता KP-3 ने सबसे पहले राजस्थान की सीमा में पहुंचते ही एक गोवंश का शिकार किया है.
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ आर थिरुकुराल ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''कूनो नेशनल पार्क की सीमा को लांघ कर दो चीते सगे भाई राजस्थान के इलाके में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. वह अपने शिकार की तलाश में खुद जंगल और उसके आसपास के इलाके में अपनी पकड़ बना रहे हैं. हालांकि वन विभाग की ट्रैकिंग टीम उनकी निगरानी में है और चीते अपने आप कूनो नेशनल पार्क की सीमा में आ जाएंगे.''

राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
Madhya Pradesh High Court का बड़ा फैसला, दूसरे राज्य के OBC सर्टिफिकेट पर नहीं मिलेगा आरक्षण
ट्रंप का बड़ा बयान: ‘2-3 हफ्तों में ईरान को तबाह कर देंगे, होर्मुज पर कब्जा करने वालों को तेल मिलेगा’
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी