दुबई की 90 मंजिला इमारत में लगी आग, मरीना टॉवर के पास धुंआ-धुंआ फैला
दुबई। दुबई में स्थित मशहूर रिहायशी गगनचुंबी इमारत 23 मरीना टॉवर में शनिवार रात आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब ईरान की ओर से खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे थे। सामने आए कई वीडियो में इमारत से घना धुआं उठता दिखाई दिया। करीब 90 मंजिला यह इमारत दुबई मरीना के सबसे पॉश इलाकों में गिनी जाती है, जहां बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक, पेशेवर और निवेशक रहते हैं। हालांकि बाद में अधिकारियों ने कहा कि इमारत पर सीधे कोई ड्रोन हमला नहीं हुआ था। यूएई की एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही एक संभावित हमले को रोक दिया। उसी दौरान गिरे मलबे के कारण इमारत के बाहरी हिस्से में हल्का नुकसान हुआ और आग लग गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक बयान में कहा गया है कि एयर डिफेंस की तरफ से सफल इंटरसेप्शन के बाद गिरा मलबा दुबई मरीना की एक इमारत के बाहरी हिस्से से टकराया, जिससे छोटा हादसा हुआ स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर इमारत के कुछ हिस्सों को खाली कराया गया है। अधिकारियों ने अभी तक नुकसान का आकलन जारी नहीं किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक दुबई की यह घटना ऐसे समय हुई है जब खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने पहले ही नागरिकों को ईरान से संभावित मिसाइल और ड्रोन हमलों को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी थी। यूएई के कई हिस्सों में लोगों ने जोरदार धमाकों की आवाजें भी सुनीं। ये आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट करने के दौरान आईं। बता दें 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल की तरफ से ईरान के पर किए सैन्य हमलों के बाद से क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है। इसके जवाब में ईरान ने कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब, बहरीन और अजरबैजान जैसे देशों में भी धमाकों की खबरें सामने आई हैं।
इस बीच यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भी देश की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि यूएई को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूएई आकर्षक जरूर है, लेकिन इसके बाहरी रूप से भ्रमित न हों। यूएई मजबूत है और कोई आसान निशाना नहीं है। तनावपूर्ण हालात के चलते दुबई में कुछ समय के लिए हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP