जीत का जश्न मनाने राजबाड़ा पहुंची भीड़, बैरिकेड्स लगाकर पुलिस ने रोका
इंदौर|टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के बाद शहर में जश्न का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने के लिए राजबाड़ा पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेड लगाकर लोगों को रोकने की कोशिश की, जिससे कुछ लोग नाराज हो गए और वहां धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार राजबाड़ा क्षेत्र में सुबह गेर निकली थी, जिसके चलते सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने विभिन्न मार्गों पर बैरिकेड लगाए थे। गेर समाप्त होने के बाद बैरिकेड हटा दिए गए थे, लेकिन रात को टीम इंडिया द्वारा न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शहरवासी फिर जश्न मनाने राजबाड़ा पहुंचने लगे।
खजूरी बाजार की ओर से आने वाले लोगों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर राजबाड़ा की ओर जाने से रोक दिया। इससे एमजी रोड पर भीड़ जमा हो गई और लोगों में नाराजगी देखने को मिली। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर बैरिकेड हटाने की कोशिश की और राजबाड़ा की ओर बढ़ने लगे। चार-पांच बार भीड़ ने पुलिसकर्मियों को और लगाए गए बैरिकेड को जोर से धक्का देकर रास्ता बनाया।
इस कारण कई लोगों को पुलिस के धक्के भी खाने पड़े। पुलिसकर्मियों के साथ भी इस दौरान धक्का-मुक्की की गई। रात पौने 12 बजे पुलिस ने राजबाड़ा पर मौजूद भीड़ को घरों की तरफ रवाना करना शुरू कर दिया। रात 12 बजे के बाद राजबाड़ा परिसर खाली कराया जा रहा था।

जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP