पापाराव के सरेंडर के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म: विजय शर्मा
बीजापुर|नक्सल खात्मे की डेडलाइन के पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में टॉप नक्सल कमांडर पापाराव का सरेंडर करने जा रहा है. वहीं पापराव 12 साथियों के साथ हथियार डालेगा. इसे लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि- पापाराव के आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हुआ|
पापाराव के आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद – विजय शर्मा
गृह मंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नक्सली पापाराव के आत्मसमर्पण के साथ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हुआ. अब छत्तीसगढ़ में एक भी नक्सली नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि पापा राव ढाई दशक से जंगल में सक्रिय रहे. कई मुठभेड़ में रहे लेकिन गायब हो जाते थे. पापा राव पर 25 लाख का इनाम है. मेरी उनसे बातचीत हुई है. उनका मनोभाव बदल चुका है. आज पुनर्वास कर रहे है. डीकेएसजेडसी का कोई भी सक्रिय नक्सली नहीं है. डिवीज़न कमेटी के भी नहीं है|एरिया कमेटी के नक्सली होंगे. 40-45 नक्सली बचे होने की संभावना है. लेकिन इन नक्सलियों ने भी वर्दी छोड़ दी है. 7 दिन का समय बचा है और लोग भी पुनर्वास करेंगे|
नक्सल कमांडर पापाराव का सरेंडर
दरअसल, लाल आतंक का बड़ा चेहरा रहा पापा राव आज सरेंडर कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में उसके बीजापुर पहुंचने की संभावना है, जहां वह अपने 12 साथियों के साथ AK-47 समेत कई अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर करेगा. उसके बाद उसे जगदलपुर ले जाया जाएगा|
कौन है पापाराव?
- पापाराव छत्तीसगढ़ में खौफ का दूसरा नाम था.
- पापाराव पर 25 लाख रूपये का इनाम है.
- इसका पूरा नाम सुन्नम पापाराव है.
- मंगू दादा ऊर्फ चंन्द्रन्ना के नाम से भी मशहूर है.
- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है.
- स्पेशल जोनल कमेटी (DSZC) का सदस्य है.
- पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज है.
- दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य है.
- वो अपने साथ AK-47 रखता है.
- 30-40 नक्सलियों को साथ लेकर चलता है|

टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?