डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
रायपुर : गरियाबंद जिले देवभोग विकासखंड के ग्राम कुम्हड़ाईखुर्द में पशुधन विभाग द्वारा संचालित डेयरी विकास योजनाओं का लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से दिखाई देने लगा है। देवभोग विकासखंड के ग्राम कुम्हड़ाईखुर्द की लाभार्थी धनमती बिसी ने डेयरी योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता की पहल पर उल्लेखनीय कदम बढ़ाया है। उन्हें पशुपालन विभाग योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ, जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। यह सहायता उनके लिए आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार साबित हो रही है।
धनमती बिसी अपने पति महेश बिसी के साथ मिलकर डेयरी व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ मिलने से उन्होंने अपने डेयरी यूनिट का और विस्तार किया है। जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि हुई है और परिवार की आय में भी स्थायी बढ़ोत्तरी हुई है। पशुधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना और डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाना है। धनमती का कहना है कि अब वे न केवल परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी कर पा रही हैं, बल्कि आगे चलकर और अधिक पशु पालन कर अपने कारोबार को और बड़ा करने की योजना भी बना रही हैं। उनके इस प्रयास को देखकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

“ममता बनर्जी का बड़ा दावा: दिल्ली की सत्ता से जल्द हटेगी भाजपा सरकार”
IND vs AFG: 12 साल बाद राजस्थान क्रिकेट के लिए आई बड़ी खुशखबरी
इन दो स्टॉक्स में एक की चमकेगी किस्मत, निवेशकों की नजरें
बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, कप्तान बोले- टेस्ट क्रिकेट गलती नहीं भूलता
अर्धशतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया डेडिकेट? खुद बताई वजह
1 जून से 15 जून तक होंगे तबादले, सरकार ने जारी की नई नीति
अस्पताल में भीषण हादसा, AC में शॉर्ट सर्किट से आग; एक की जान गई
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान की हार से भारत को झटका
भारत-इटली रिश्तों को नई रफ्तार, मोदी-मेलोनी ने रखा 20 अरब यूरो व्यापार का लक्ष्य