डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
रायपुर : ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरीं रानी कुर्रे ने अपने प्रयासों और डिजिटल तकनीक के उपयोग से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। कोरिया जिले के शिखा महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य रानी, ग्राम रनई की निवासी हैं और ज्योति क्लस्टर, पटना से जुड़ी हुई हैं।
आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही रानी ने बिहान योजना के तहत अपने समूह से 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त कर वर्ष 2024-25 में कस्टमर सर्विस सेंटर।की शुरुआत की। इस केंद्र के माध्यम से वे आधार, पैन कार्ड, बिल भुगतान और विभिन्न सरकारी सेवाएं ग्रामीणों तक पहुंचा रही हैं।
शुरुआत में डिजिटल सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना और उनका विश्वास जीतना आसान नहीं था, लेकिन रानी ने धैर्य और निरंतर प्रयासों से धीरे-धीरे अपनी पहचान बना ली। आज उनका केंद्र गांव के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र बन चुका है।
रानी की मेहनत का परिणाम है कि आज वे सालाना लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए की आय अर्जित कर रही हैं, जबकि उनकी मासिक आय 14 हजार से 14 हजार 500 रुपए तक पहुंच गई है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
रानी कुर्रे न केवल खुद आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि उन्होंने अपने गांव में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाकर अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया है। समाज में उन्हें सम्मान और पहचान भी मिली है।

“ममता बनर्जी का बड़ा दावा: दिल्ली की सत्ता से जल्द हटेगी भाजपा सरकार”
IND vs AFG: 12 साल बाद राजस्थान क्रिकेट के लिए आई बड़ी खुशखबरी
इन दो स्टॉक्स में एक की चमकेगी किस्मत, निवेशकों की नजरें
बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, कप्तान बोले- टेस्ट क्रिकेट गलती नहीं भूलता
अर्धशतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया डेडिकेट? खुद बताई वजह
1 जून से 15 जून तक होंगे तबादले, सरकार ने जारी की नई नीति
अस्पताल में भीषण हादसा, AC में शॉर्ट सर्किट से आग; एक की जान गई
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान की हार से भारत को झटका
भारत-इटली रिश्तों को नई रफ्तार, मोदी-मेलोनी ने रखा 20 अरब यूरो व्यापार का लक्ष्य