Crude Oil में नरमी, युद्ध विराम की खबर से Brent क्रूड $99 पर
नई दिल्ली। युद्ध विराम के संकेतों के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत में 4.78 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह करीब 99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
तेल की कीमतों में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में पांच फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले सत्र की बढ़त काफी हद तक खत्म हो गई। तेल कीमतों में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब क्षेत्र में संभावित कूटनीतिक समाधान की उम्मीदें बढ़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के सामने 15 बिंदुओं वाला प्रस्ताव रखा है, जिसका मकसद जारी संघर्ष को खत्म करना है।
युद्ध विराम के संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच फिलहाल बातचीत चल रही है और ईरान समझौते के लिए इच्छुक नजर आ रहा है। हालांकि, ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रत्यक्ष वार्ता से इनकार किया है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अगर दोनों देशों के बीच समझौता हो जाता है और युद्ध खत्म होता है, तो तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, कूटनीतिक प्रगति की उम्मीदों ने बाजार में सप्लाई बाधित होने की आशंकाओं को कुछ हद तक कम कर दिया है, जिससे कीमतों पर दबाव बना है।

नॉर्वे के अखबार में PM मोदी पर कार्टून को लेकर विवाद, नस्लीय टिप्पणी के आरोप
घर से निकलते ही बरसी गोलियां, वेलकम इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या
क्या अस्पताल में भर्ती हैं Amitabh Bachchan? बिग बी की प्रतिक्रिया चर्चा में
अरिहंत पनडुब्बियों की मौजूदगी ने खींचा ध्यान, IISS ने जारी की सैटेलाइट इमेज
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चालक समेत चार युवकों ने गंवाई जान
जिंदगी को पिक्चर से ज्यादा अहम बता गए Salman Khan, फैंस हुए हैरान
Aditi Rao Hydari ने कान्स में फिर बढ़ाया भारत का मान, शानदार लुक पर फिदा हुए फैंस
सैलरीड टैक्सपेयर्स ध्यान दें: ITR फाइलिंग के लिए 15 जून तक का इंतजार करें
‘प्लीज सर…’ कहती रही फैन, Varun Dhawan का अंदाज जीत रहा दिल
प्रभाकरण पोस्ट विवाद में घिरी TVK, विजय की श्रद्धांजलि पर छिड़ी राजनीति