प्रदेश में रामनवमी की धूम, हर शहर में दिखा उत्साह
रायपुर|रामनवमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन किया जा रहा है. कई विशाल सोभायात्रा तो कहीं पर भंडारा चल रहा है, तो कहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ तो कही रामचरित मानस का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम रायपुर में हनुमान चालीसा महापाठ का भव्य आयोजन होगा. जिसका लाइव प्रसारण 100 देशों में किया जाएगा. इस आयोजन में एक ही समय पर कई श्रद्धालु एक साथ जुड़ेंगे|
भव्य शोभा यात्रा का आयोजन
दूसरी तरफ रायगढ़ में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. कोरबा में पंड़ित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है. अंबिकापुर के प्राचीन रामराजा मंदिर में राजपरिवार के सदस्य पूजा करेंगे. दुर्ग शहर के 250 साल पुराने श्री राम पंचायती मंदिर में 108 परिक्रमा कर भगवान की पूजा की गई है. इतना ही नहीं यहां पर 50 हजार से भी ज्यादा भक्तों के भंड़ारे का आयोजन किया गया है|
संस्कार टीवी के माध्यम से देश दुनिया में होगा प्रसारण
रायगढ़ की बूढ़ी माई मंदिर में कन्याभोज का भी आयोजन किया गया है. बता दें कि राजधानी रायपुर के के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हनुमान चालीसा महापाठ होगा. यह कार्यक्रम श्री हनुमान महापाठ समिति की ओर से लगातार 18वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है. इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्कार टीवी के माध्यम से देश दुनिया में किया जाएगा|समिति के पदाधिकारीयों ने बताया है कि रायपुर के साथ ही देशभर के करीब 2000 स्थानों पर एक ही समय में श्रद्धालु सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे|

राशिफल 20 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
दुर्गम जंगलों के बीच पहुंची स्वास्थ्य सेवा, 771 ग्रामीणों की हुई जांच
अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
विकास प्रक्रिया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह
सिंगरौली पुलिस ने 02 वर्षीय अपहृत बालिका को 36 घंटे में झारखंड से सकुशल किया दस्तयाब
मई के अंतिम सप्ताह में मानसून की एंट्री के संकेत, कई राज्यों में बारिश के आसार
ओडिसा की बीयर-व्हिस्की समेत 96 लीटर से ज्यादा शराब जब्त
सुशासन तिहार बना राहत का जरिया
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की जब्तील के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन कर की सर्वकल्याण की प्रार्थना