सिलेंडर को लेकर मध्य प्रदेश में फिर ‘पैनिक’ की स्थिति
भोपाल|मध्य प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों के बीच एक बार फिर ‘पैनिक’ क्रिएट होने लगा है. भोपाल में सिलेंडर की बुकिंग अब 5 गुना तक बढ़ गई है. शुक्रवार को एक एजेंसी पर 1600 बुकिंग आ गई, जबकि स्टॉक 350 सिलेंडर का ही था. आम दिनों में बुकिंग भी इतनी ही होती है. वहीं अन्य जिलों में भी ऐसे ही हाल देखने को मिल रहे है|
एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक – मंत्री गोविंद सिंह
सिलेंडर को लेकर प्रदेश में बन रही परिस्थितियों को देखते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि एलपीजी के बॉटलिंग प्लांटों में सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक है. बॉटलिंग प्लांट और सप्लाई सिस्टम अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है. मंत्री ने आगे कहा कि पेट्रोल पंपों की स्थिति भी बड़े शहरों में सामान्य है, लेकिन छोटे शहरों में अफवाहों का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है|
मंत्री ने कहा कि कुछ शहरों में पैनिक बाइंग के चलते बिक्री 2 से 2.5 गुना तक बढ़ाई गई है, जिससे अस्थायी रूप से लंबी लाइनें और स्टॉक खत्म होने जैसी अफवाहें फैल रही है और स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति बनी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजना करीब 1.85 करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई हो रही है|
भोपाल के पास भौंरी स्थित डिपो से शहर के 192 पंपो को ईधन की सप्लाई है. राजधानी में हर दिन करीब 12 लाख लीटर डीजल और 9 लाख लीटर पेट्रोल की आपूर्ति होती है और यहां पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है|
35 हजार बुकिंग पेंडिग
प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह के हालात देखने को मिल रहे हैं. फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, लोग सिलेंडर बुकिंग के तुरंत बाद ही गैस टंकी लेने के लिए गोदाम पहुंच जा रहे हैं. उपभोक्ताओं को समझाया भी जा रहा है कि बुकिंग के 2 से 4 दिन में सिलेंडर उनके धर तक पहुंचा दिया जाएगा. फिलहाल 32 से 35 हजार बुकिंग पेंडिग हैं|

CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल