एम. के. स्टालिन ने जारी की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम उम्मीदवारों की सूची, 164 सीटों पर उतरेगी पार्टी
चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है। मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने गठबंधन सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया है।कुल 234 विधानसभा सीटों में से डीएमके खुद 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही स्टालिन ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी पार्टी की मजबूत पकड़ को बरकरार रखना चाहते हैं।
कांग्रेस को मिली 28 सीटें
गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दल कांग्रेस को 28 सीटें दी गई हैं। वहीं, इस बार सबसे बड़ा उलटफेर डीएमडीके को लेकर देखने को मिला है। पार्टी को 10 सीटें आवंटित की गई हैं।अन्य सहयोगियों में वीसीके (VCK) को 8, सीपीआई और सीपीआई-एम को 5-5 सीटें, जबकि एमडीएमके (MDMK) को 4 सीटें मिली हैं। मुस्लिम मतदाताओं के बीच पैठ रखने वाली पार्टी आईयूएमएल (IUML) और एमएमके (MMK) को 2-2 सीटें दी गई हैं। एमजेके (MJK) व एसडीपीआई (SDPI) को 1-1 सीट दी गई हैं।

पीएम मोदी से सवाल के बाद विवादों में घिरी विदेशी पत्रकार
पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही खरगे का वार, बोले- जनता पर बोझ डाल रही केंद्र सरकार
सील फैक्ट्री की बीयर बाजार में पहुंचने से मचा हड़कंप
नक्सलवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- सहयोग नहीं मिला
IND vs AFG Test Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान
प्लेऑफ की आखिरी जगह पर रोमांचक जंग, किसका टूटेगा सपना?
शुभेंदु के फैसले पर गरमाई राजनीति, हुमायूं कबीर ने उठाए तीखे सवाल
नॉर्वे दौरे को लेकर राहुल गांधी का हमला, बोले- पत्रकार के सवालों से बचते दिखे PM
किसानों के काम में देरी पर मंत्री का बड़ा एक्शन, पटवारी निलंबित करने के निर्देश
भारतीयों की पसंद बनी Toyota हाइब्रिड कार, बिक्री पहुंची 3 लाख