एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे
इंदौर। 244 खिलाड़ियों का आज हुआ एमपीएल ऑक्शन , सबसे महंगे बिके आशुतोष , बोले महानआर्यमन एमपीएल बना क्रिकेटिंग टैलेंट को ढूंढने और बढ़ाने का सबसे बड़ा प्लेटफार्म मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन का बिगुल बज चुका है । आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 10 पुरुष टीमों के खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी की गई ।
ग्रेड ए स्टार को लेने के लिए लगी होड़
एमपीएल के ग्रेड ए प्लेयर्स जैसे वेंकेश , रजत पाटीदार, अनिकेत वर्मा , आशुतोष शर्मा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए टीम मालिक के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली । पहली बार एमपीएल के ऑक्शन में शामिल हुए आईपीएल दिल्ली डेयरडेविल के स्टार खिलाड़ी आशुतोष शर्मा को लेने के लिए सभी टीम के खिलाड़ियों में होड़ लगी रही । मालवा स्टॉलियन ने पंद्रह लाख की बोली लगाकर आशुतोष शर्मा को इस सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया । इसके बाद अक्षत रघुवंशी 13 लाख 80 हज़ार, अनिकेत वर्मा 13 लाख 20 हज़ार, शिवांग कुमार 13 लाख , मंगेश यादव 12 लाख ,माधव तिवारी 10 लाख 60 हज़ार, सारांश जैन 9 लाख 60 हज़ार में रॉयल निमाड़ ईगल ने लिया । ऐसे करके सैंकड़ो खिलाड़ियों की बोली लगी ।

इस साल खेलेंगी 10 पुरुष टीम
मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग में इस साल 3 नई टीम बनी है । मालवा, निमाड़ और उज्जैन की तीन टीमे बनी है । इसके साथ ही 2 नई महिला टीमें भी बनी है ।
महानआर्यमन सिंधिया ने किया आग़ाज़
एमपीसीए के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने ऑक्शन का आग़ाज़ किया । उन्होंने सभी फ्रैंचाइज़ ओनर और सभी लोगो संबोधित करते हुए कहा , की एमपीएल मध्यप्रदेश के क्रिकेटिंग टैलेंट को पहचानने , प्लेटफार्म देने एवं उन्हें आगे बढ़ाने का एक शानदार माध्यम बन चुका हैं । एमपीएल से कई खिलाड़ी शानदार परफॉर्म करकें आईपीएल , डब्लूपीएल और भारतीय टीम में चयन हो रहे है । इस साल पहली बार ऑक्शन हो रहा है , सभी फ्रैंचाइज़ ओनर भी अपनी टीम को खड़ी करने में बहुत मेहनत कर रहे है , प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम से कई खिलाड़ी फ्रैंचाइज़ टीम ढूँड कर उन्हें एक बेहतरीन एक्सपोजर्स दे रहे है ।
प्रसिद्ध स्पोर्ट्स एंकर चारू शर्मा ने संभाली कमान
भारतीय क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े हुए प्रसिद्ध स्पोर्ट्स एंकर चारू शर्मा ने आज ऑक्शन की कमान संभाली । उन्होंने बहुत ही प्रोफेशन तरीक़े से ऑक्शन को संभाला ।

राशिफल 19 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ऑडिटोरियम भवन में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
प्रशासन की त्वरित पहल से ओरंगा में दूर हुआ जल संकट, 100 से अधिक ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल
आजीविका मिशन अंतर्गत योजनाओं का वित्तीय प्रबंधन करें बेहतर : मंत्री पटेल
घाटी में नशे का जाल: जम्मू-कश्मीर की 13% आबादी ड्रग्स की गिरफ्त में
बिजली बिलों की वसूली की शुरूआत बड़े लोगों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु डीजीपी कैलाश मकवाणा, वरिष्ठ अधिकारियों एवं हॉक फोर्स के जवानों को किया सम्मानित
स्लीपर सेल नेटवर्क बनाने आया आतंकी, कश्मीर पहुंचकर बदल गया इरादा!